Asus ने लॉन्च किया Zenbook 14 OLED, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस

कंपनी का दावा है कि इस लैपटॉप का स्लीक डिजाइन होने के साथ ही इसकी ड्यूरेबिलिटी अमेरिका के मिलिट्री ग्रेड की है

Asus ने लॉन्च किया Zenbook 14 OLED, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस

यह विंडोज 11 आउट-ऑफ-बॉक्स पर चलता है

ख़ास बातें
  • कंपनी ने इसे प्रीमियम अल्ट्रापोर्टेबल लैपटॉप बताया है
  • यह अमेरिका में बिक्री के लिए उपलब्ध है
  • इसकी 75 Wh की बैटरी USB-C चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है
विज्ञापन
ताइवान की डिवाइसेज मेकर Asus ने शुक्रवार को Zenbook 14 OLED (UX3405) लैपटॉप लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे प्रीमियम अल्ट्रापोर्टेबल लैपटॉप बताया है। Asus का दावा है कि इस लैपटॉप का स्लीक डिजाइन होने के साथ ही इसकी ड्यूरेबिलिटी अमेरिका के मिलिट्री ग्रेड की है। इसमें Intel Core Ultra प्रोसेसर के साथ बिल्ट-इन Intel Arc ग्राफिक्स है। Intel Core Ultra प्रोसेसर में स्पेशिलाइज्ड न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट्स (NPU) हैं जो ऑफलाइन AI फंक्शंस को सपोर्ट करती हैं। 

कंपनी ने बताया है कि इस लैपटॉप की बैटरी 15 घंटे से अधिक चल सकती है। Zenbook 14 OLED (UX3405) का प्राइस 1,299 डॉलर (लगभग 1,07,900 रुपये) है। यह अमेरिका में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसे Asus के ई-स्टोर पर उपलब्ध कराया गया है। कंपनी ने भारत में इसके लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी है। इसे ग्रे और ब्लैक कलर्स में खरीदा जा सकता है। 

Zenbook 14 OLED (UX3405) के स्पेसिफिकेशंस

इस लैपटॉप में 14 इंच 3K (2,880 x 1,800 पिक्सल)  Asus Lumina OLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 16:10 की ऑस्पेक्ट रेशो और 600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Intel Core Ultra 9 185H, Intel Core Ultra 7 155H और Intel Core Ultra 5 125H प्रोसेसर्स के वेरिएशन हैं। इस लैपटॉप में 32 GB का LPDDR5x RAM और 1 TB तक की PCIe Gen 4 SSD स्टोरेज है। यह विंडोज 11 आउट-ऑफ-बॉक्स पर चलता है। इसका ErgoSense बहुत कम आवाज करता है। यह दो Thunderbolt 4 पोर्ट्स, USB 3.2 Gen 1 Type-A पोर्ट और फुल HD IR कैमरा के साथ है। इसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए AI नॉयस कैंसलेशन है। इस लैपटॉप में सुपर लीनियर स्पीकर्स Dolby Atmos सर्टिफिकेशन के साथ हैं। 

इसकी 75 Wh की बैटरी USB-C चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 15 घंटे से अधिक चल सकती है और पुराने लैपटॉप्स की तुलना में इसके 20 प्रतिशत अधिक चार्जिंग साइकल हैं। इसका साइज 312.42 mm x 220.05 mm x 14.9 mm और वजन लगभग 1.2 किलोग्राम का है। पिछले कुछ वर्षों में लैपटॉप की बिक्री बढ़ी है और इस मार्केट में Asus की बड़ी हिस्सेदारी है। कंपनी के लैपटॉप्स की मिज-रेंज सेगमेंट में मजबूत डिमांड है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Laptop, Design, Battery, Processor, Market, Asus, Purchase, Camera, Launch, Speakers, America, Price
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  3. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  4. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
  5. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  6. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  7. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
  8. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  10. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »