इस लैपटॉप में 16.2 इंच तक का (3,456 x 2,234 पिक्सल्स) Liquid Retina XDR ProMotion डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 1,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और 1 बिलियन कलर्स के लिए सपोर्ट के साथ है। नए MacBook Pro में 128 GB तक का RAM और 8 TB तक की स्टोरेज है। इसमें 12 मेगापिक्सल का कैमरा Desk View के लिए सपोर्ट के साथ है।
Apple OLED MacBook Pro लॉन्च को लेकर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। कंपनी 2026 में नया डिजाइन वाला MacBook Pro लाने वाली है जिसमें OLED डिस्प्ले होगा। अब कोरियन पब्लिकेशन The Elec के अनुसार, यह डिवाइस 2026 के अंत में पेश किया जा सकता है। कहा गया है कि चौथी तिमाही में कंपनी इसे मार्केट में उतार सकती है।
Apple नए साल 2026 में मार्केट के अंदर बड़ी हलचल पैदा करने की तैयारी में है। कारण है कि कंपनी 2026 में अपनी 50वीं वर्षगांठ मनाने जा रही है। इसी के चलते Apple अपने नए और इनोवेटिव प्रोडक्ट्स मार्केट में पेश कर सकती है। Cupertino बेस्ड टेक दिग्गज की ओर से अपनी 50वीं एनिवर्सरी के मौके पर iPhone 17e समेत कई प्रोडक्ट्स साल की शुरुआत में मार्केट में पेश किए जा सकते हैं।
कंपनी की योजना आगामी MacBook Air और MacBook Pro के साथ ही iPad Air और iPad Mini में OLED डिस्प्ले देने की है। इनमें से iPad Mini के साथ OLED डिस्प्ले की शुरुआत की जा सकती है। हाल ही में एपल ने भारत M5 चिप के साथ iPad Pro को लॉन्च किया था। नए iPad Pro के बेस मॉडल में 11 इंच OLED डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है।
Apple अपनी लाइनअप में ज्यादा किफायती ऑप्शन iPhone 17e शामिल करने वाला है। iPhone 17e अगले साल बसंत मौसम में लॉन्च होगा। इसके साथ कई अन्य नए Apple प्रोडक्ट भी लॉन्च होंगे, जिसमें नए M5 MacBook Pro, नए iPad और Mac के लिए एक नया एक्सटर्नल मॉनिटर शामिल होंगे। iPhone 17e में Apple का लेटेस्ट A19 चिपसेट दिया जा सकता है। इसमें सिंगल 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा शामिल होगा।
यह 3nm प्रोसेसर पहली बार इस वर्ष की शुरुआत में iPad Pro में इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद यह हाल ही में पेश किए गए iMac 24 इंच और नए Mac mini में भी था। नए MacBook Pro मॉडल्स में M4, M4 Pro और M4 चिप दिए गए हैं। ये लैपटॉप 14 इंच और 16 इंच के डिस्प्ले के साथ उपलब्ध हैं। इनमें हाल ही में अमेरिकी यूजर्स के लिए पेश किए Apple Intelligence फीचर्स और रे ट्रेसिंग के लिए सपोर्ट है।
नया iPhone SE मॉडल 2025 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। यह iPhone 14 पर बेस्ड बताया जा रहा है। इस फोन में होम बटन हटाकर Face ID फीचर जोड़ा जा सकता है। इसका कोडनेम V59 बताया गया है। नए साल में कंपनी Mac मिनी भी नए अपग्रेड्स के साथ पेश कर सकती है। नए प्रोडक्ट्स में MacBook Air, Mac Studio, और Mac Pro भी शामिल हो सकते हैं।
Apple MacBook Air 2020 में 3,733MHz स्पीड वाले 8 जीबी LPDDR4X रैम के साथ आता है। ऐप्पल का दावा है कि नया मैकबुक एयर 2020 में शामिल नया हार्डवेयर पिछली जनरेशन के मॉडल की तुलना में 80 प्रतिशत तेज ग्राफिक्स परफॉर्मेंस देता है।