भारत में iPhone यूजर्स जल्द कर सकेंगे Airtel के 5G नेटवर्क का इस्तेमाल

Apple ने बताया कि iPhone 12 और इसके बाद के मॉडल्स कुछ टेलीकॉम कंपनियों के 5G नेटवर्क को सपोर्ट करते हैं

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2022 21:09 IST
ख़ास बातें
  • Apple की ओर से भारत में 5G से जुड़े टेस्ट किए जा रहे हैं
  • एयरटेल ने कंपनी के लिए विशेष नेटवर्क्स लगाए हैं
  • देश में 5G टेलीकॉम सर्विसेज को पिछले सप्ताह लॉन्च किया गया था

iPhone के सभी मॉडल्स पर अभी 5G नेटवर्क को एक्सेस नहीं किया जा सकता

दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone के भारत में यूजर्स को जल्द Airtel की 5G सर्विसेज का एक्सेस मिलेगा। Apple की ओर से भारत में 5G से जुड़े टेस्ट किए जा रहे हैं और ऐसी रिपोर्ट है कि एयरटेल ने कंपनी के लिए नेटवर्क्स लगाए हैं। एयरटेल की ये सर्विसेज अभी दिल्ली, मुंबई, वाराणसी और बेंगलुरु सहित आठ शहरों में उपलब्ध हैं।

5G टेलीकॉम सर्विसेज को पिछले सप्ताह इंडिया मोबाइल कांग्रेस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio की 5G सर्विसेज इस महीने के अंत तक दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में उपलब्ध होंगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अगले वर्ष के अंत तक इन सर्विसेज को पूरे देश में पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। देश में iPhone के सभी मॉडल्स पर अभी 5G नेटवर्क को एक्सेस नहीं किया जा सकता। Apple ने बताया कि iPhone 12 और इसके बाद के मॉडल्स कुछ टेलीकॉम कंपनियों के 5G नेटवर्क को सपोर्ट करते हैं। iPhone के सभी यूजर्स के लिए एक OTA अपडेट के जरिए इसका एक्सेस दिया जाएगा। 

Airtel के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर, Randeep Sekhon का कहना है कि आईफोन रखने वाले एयरटेल के कस्टमर्स जल्द 5G नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकेंगे। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल ने एपल को 5G की टेस्टिंग में मदद के लिए विशेष नेटवर्क्स लगाए हैं। 4G की तुलना में 5G सर्विसेज लगभग 10 गुना तेज होने की संभावना है। टेलीकॉम डिपार्टमेंट को हाल ही में हुई स्पेक्ट्रम की नीलामी में लगभग 1.50 लाख करोड़ रुपये की कुल बिड्स मिली थी। डिपार्टमेंट ने शुरुआत में इससे 80,000-90,000 करोड़ रुपये का रेवेन्यू मिलने का अनुमान लगाया था।

Apple का नया iPhone 14 भारत में बनाया जाएगा। चीन के बाद दुनिया के इस सबसे बड़े स्मार्टफोन मार्केट से Apple को अपना बिजनेस तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। कंपनी ने 2017 में iPhone SE के साथ भारत में मैन्युफैक्चरिंग शुरू की थी। यह iPhone SE, iPhone 12 और iPhone 13 सहित एडवांस्ड iPhone डिवाइसेज भारत में बना रही है। इसमें iPhone 14 भी जुड़ गया है। पिछले महीने की शुरुआत में Apple ने iPhone 14 मॉडल्स की अपनी नई सीरीज लॉन्च की थी। इसमें बेहतर कैमरा, पावरफुल सेंसर्स, इमरजेंसी में SOS टेक्स्ट के लिए सैटेलाइट मैसेजिंग फीचर दिए गए हैं। नई सीरीज में चार मॉडल - iPhone 14, Plus, Pro, and Pro Max हैं। देश में बने इन स्मार्टफोन्स को एक्सपोर्ट भी किया जाएगा। 
  
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality
  • Dolby Vision HDR video recording
  • Excellent cameras
  • Smooth performance in everyday use
  • Bad
  • Battery life could be better
  • Gets warm when stressed
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए14 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

64 जीबी

ओएस

आईओएस 14

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  2. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  3. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  6. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  7. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  8. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  9. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  10. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.