यू 'यूनिकॉर्न' फ्लैगशिप स्मार्टफोन अब 31 मई को होगा लॉन्च

यू 'यूनिकॉर्न' फ्लैगशिप स्मार्टफोन अब 31 मई को होगा लॉन्च
विज्ञापन
माइक्रोमैक्स के यू टेलीवेंचर्स ब्रांड के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन यू यूनिकॉर्न का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे यूज़र के लिए अच्छी ख़बर है। कंपनी ने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए नई तारीख का ऐलान कर दिया है। अब यह फोन 31 मई को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एक इवेंट में आयोजित किया जाएगा।

इससे पहले कंपनी ने पांच राज्यों में वोटों की गिनती के मद्देनज़र इसी हफ्ते गुरुवार को होने वाले लॉन्च को टालने का फैसला किया था।

इस महीने की शुरुआत में ही कंपनी ने यू यूनिकॉर्न को 19 मई को लॉन्च करने के संबंध में मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए थे। इस इनवाइट में कहा गया था, ''कल्पना जल्द ही हकीकत बनेगी। रीडिफाइनिंग फ्लैगशिप। (इस महीने फ्लैगशिप फिर परिभाषित होगा)।'' कंपनी अपने इस हैंडेसेट के लिए पहले से ही 'रीडिफाइनिंग फ्लैगशिप' का कैंपेन चला रही है।

इसके अलावा कंपनी द्वारा जारी किए टीजर से यू यूनिकॉर्न फ्लैगशिप की कीमत के बारे में संकेत दिए गए थे।
 

यू ने पहले ही इस बात की पुष्टि कर दी है कि अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन एंड्रॉयड पर चलेगा जिसमें अराउंड यू इंटीग्रेट रहेगा। यू द्वारा फ्लैगशिप स्मार्टफोन यू यूनिकॉर्न को सिर्फ ऑनलाइन बेचे जाने की ही उम्मीद है।

हाल ही में कंपनी ने अपने 'प्रोजेक्ट हाइवे' के बारे में भी जानकारी दी थी जिसके तहत कंपनी चाहती है कि कम्युनिटी डेवलेपर और दूसरे लोग कंपनी के सोर्स कोड में योगदान दें।

नए यू स्मार्टफोन के बारे में बात करते हुए कंपनी के संस्थापक राहुल शर्मा ने कहा, ''यह बेहद खूबसूरत है और कुछ दिलों को यह छू लेगा। यह फोन सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा, यह सारे नियम तोड़ देगा, इंताजार करें यह फ्लैगशिप की परिभाषा ही बदल देगा। ''

आने वाले फ्लैगशिप के बारे में गैजेट्स 360 से बातचीत में शर्मा ने बताया कि कंपनी 'पूरी तरह से एंड्रॉयड' से लैस स्मार्टफोन पर ध्यान केंद्रित करेगा। इसके अलावा उन्होंने संकेत दिए कि अराउंड यू कुछ नए फीचर के साथ आएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Around Yu, Mobiles, Yu, Yu Mobiles, Yu Smartphones, Yu Yunicorn
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »