• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • यू यूनिकॉर्न फ्लैगशिप फोन आपके बटुए पर नहीं पड़ेगा भारी, वीडियो टीज़र से खुलासा

यू यूनिकॉर्न फ्लैगशिप फोन आपके बटुए पर नहीं पड़ेगा भारी, वीडियो टीज़र से खुलासा

यू यूनिकॉर्न फ्लैगशिप फोन आपके बटुए पर नहीं पड़ेगा भारी, वीडियो टीज़र से खुलासा
विज्ञापन
माइक्रोमैक्स का यू टेलीवेंचर्स ब्रांड अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन यू यूनिकॉर्न के लिए माहौल बनाना शुरू कर दिया है। कंपनी अपने इस हैंडेसेट के लिए पहले से ही 'रीडिफाइनिंग फ्लैगशिप' का कैंपेन चला रही है। अब कंपनी ने इस हैंडसेट के संबंध में नया वीडियो टीज़र जारी किया है।

यू टेलीवेंचर्स के आधिकारिक ट्विटर पेज पर जारी किए गए नए वीडियो टीज़र में भी कंपनी ने 'रीडिफाइनिंग फ्लैगशिप' कैंपेन पर ही जोर दिया है। वीडियो में गूगल सर्च पेज जैसा एक वेबपेज दिखाया गया है। वेबपेज के एक किनारे में यू का लोगो है। इसमें 'Flagship Meaning' टाइप किया गया है। जिसके बाद सर्च पेज इस शब्द की परिभाषा बताता है...''एक ब्रांड द्वारा स्वघोषित शानदार तकनीक और डिजाइन वाला हैंडेसट, जिसकी कीमत हताश करने वाली है और उसे बहुत ज्यादा प्रमोट किया गया है।" और पेज के निचले हिस्से में लिखा हुआ आता है...19 मई को फ्लैगशिप को फिर से परिभाषित किया जाएगा। पहले की तरह इस बार हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन के संबंध में कोई खुलासा नहीं किया गया है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में हमें इसके बारे में पता चलेगा।

यू यूनिकॉर्न को 19 मई को लॉन्च किया जाना है। कंपनी द्वारा भेजे गए मीडिया इनवाइट में कहा गया है, ''कल्पना जल्द ही हकीकत बनेगी। रीडिफाइनिंग फ्लैगशिप। (इस महीने फ्लैगशिप फिर परिभाषित होंगे)।''

इस फोन के बारे सबसे पहले खुलासा माइक्रोमैक्स के सीईओ राहुल शर्मा ने ट्विटर प्रोफाइल से एक वीडियो ट्वीट करके किया था।
गौरतलब है कि हाल ही में 'यू5530' कोडनेम से माइक्रोमैक्स के एक हैंडसेट को बेंचमार्क साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया था। बेंचमार्क साइट की लिस्टिंग से हैंडसेट के कई स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर का खुलासा हुआ था।

लिस्टिंग के मुताबिक, माइक्रोमैक्स का यू5530 हैंडसेट 1.8 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक के हीलियो पी10 ओक्टा-कोर प्रोससर से लैस है। इसके अलावा हैंडसेट में 4 जीबी रैम है। बेंचमार्क टेस्ट में स्मार्टफोन को सिंगल कोर टेस्ट में 816 और मल्टी कोर टेस्ट में 3059 प्वाइंट मिले।

याद रहे कि माइक्रोमैक्स के यू टेलीवेंचर्स का आखिरी फोन यू यूरेका नोट था जिसे पिछले महीने ही लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन 13,499 रुपये की कीमत में ब्लैक कलर में उपलब्ध है। यू यूरेका नोट में (1920 x 1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 6 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 367 पीपीआई है। फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753टी प्रोसेसर है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Micromax, Yu Televentures, Yu Yunicorn
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन मिल रहा 6 हजार से ज्यादा डिस्काउंट पर
  2. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  3. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  5. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  6. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  7. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  8. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  10. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »