यू यूनिकॉर्न फ्लैगशिप स्मार्टफोन गुरुवार को नहीं होगा लॉन्च

यू यूनिकॉर्न फ्लैगशिप स्मार्टफोन गुरुवार को नहीं होगा लॉन्च
विज्ञापन
माइक्रोमैक्स के यू टेलीवेंचर्स ब्रांड के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन यू यूनिकॉर्न का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे यूज़र के लिए निराश करने वाली ख़बर है। जानकारी मिली है कि इस स्मार्टफोन को 19 मई को नहीं लॉन्च किया जाएगा। गैजेट्स 360 को जानकारी मिली है कि अब इस हैंडसेट को मई महीने के चौथे हफ्ते तक लॉन्च किए जाने की संभावना है।

पता चला है कि कंपनी ने पांच राज्यों में वोटों की गिनती के मद्देनज़र लॉन्च टालने का फैसला किया है।

यू यूनिकॉर्न को 19 मई को लॉन्च करने के संबंध में कंपनी द्वारा भेजे गए मीडिया इनवाइट में कहा गया था, ''कल्पना जल्द ही हकीकत बनेगी। रीडिफाइनिंग फ्लैगशिप। (इस महीने फ्लैगशिप फिर परिभाषित होगा)।'' कंपनी अपने इस हैंडेसेट के लिए पहले से ही 'रीडिफाइनिंग फ्लैगशिप' का कैंपेन चला रही है।
 
yunicorn

हाल ही में यू टेलीवेंचर्स के आधिकारिक ट्विटर पेज पर इस फोन का एक वीडियो टीज़र जारी किया गया था। वीडियो में गूगल सर्च पेज जैसा एक वेबपेज दिखाया गया था। वेबपेज के एक किनारे में यू का लोगो है। इसमें 'Flagship Meaning' टाइप किया गया है। जिसके बाद सर्च पेज इस शब्द की परिभाषा बताता है...''एक ब्रांड द्वारा स्वघोषित शानदार तकनीक और डिजाइन वाला हैंडेसट, जिसकी कीमत हताश करने वाली है और उसे बहुत ज्यादा प्रमोट किया गया है।"

गौरतलब है कि हाल ही में 'यू5530' कोडनेम से माइक्रोमैक्स के एक हैंडसेट को बेंचमार्क साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया था। बेंचमार्क साइट की लिस्टिंग से हैंडसेट के कई स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर का खुलासा हुआ था।

लिस्टिंग के मुताबिक, माइक्रोमैक्स का यू5530 हैंडसेट 1.8 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक के हीलियो पी10 ओक्टा-कोर प्रोससर से लैस है। इसके अलावा हैंडसेट में 4 जीबी रैम है। बेंचमार्क टेस्ट में स्मार्टफोन को सिंगल कोर टेस्ट में 816 और मल्टी कोर टेस्ट में 3059 प्वाइंट मिले।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Micromax, Micromax Yu Yunicron, Yu Yunicron Launch Date
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  5. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  8. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  9. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  10. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »