यू 'यूनिकॉर्न' फ्लैगशिप स्मार्टफोन 19 मई को होगा लॉन्च

यू 'यूनिकॉर्न' फ्लैगशिप स्मार्टफोन 19 मई को होगा लॉन्च
विज्ञापन
माइक्रोमैक्स के ऑनलाइन सब-ब्रांड यू टेलीवेंचर्स ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन के नाम का खुलासा कर दिया है।  कंपनी ने स्मार्टफोन के लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं।

कंपनी द्वारा भेजे गए मीडिया इनवाइट में कहा गया है, ''कल्पना जल्द ही हकीकत बनेगी। रीडिफाइनिंग फ्लैगशिप। (इस महीने फ्लैगशिप फिर परिभाषित होंगे)।'' कंपनी के नए डिवाइस का नाम 'यूनिकॉर्न' रखा गया है। कंपनी नई दिल्ली में 19 मई को आयोजित होने वाले एक लॉन्च इवेंट में नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन को पेश किया जाएगा।

कुछ दिनों पहले ही यू ने अपने अगले स्मार्टफोन का टीजर जारी किया गया था। जिसमें इस फोन के इसी महीने लॉन्च होने की जानकारी दी गई थी। माइक्रोमैक्स के सीईओ राहुल शर्मा ने ट्विटर प्रोफाइल से एक वीडियो ट्वीट किया गया था। अभी तक यू के इस नए फ्लैशिप स्मार्टफोन को लेकर बहुत ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
 

गौरतलब है कि हाल ही में 'यू5530' कोडनेम से माइक्रोमैक्स के एक हैंडसेट को बेंचमार्क साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया था। बेंचमार्क साइट की लिस्टिंग से हैंडसेट के कई स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर का खुलासा हुआ था।

लिस्टिंग के मुताबिक, माइक्रोमैक्स का यू5530 हैंडसेट 1.8 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक के हीलियो पी10 ओक्टा-कोर प्रोससर से लैस है। इसके अलावा हैंडसेट में 4 जीबी रैम है। बेंचमार्क टेस्ट में स्मार्टफोन को सिंगल कोर टेस्ट में 816 और मल्टी कोर टेस्ट में 3059 प्वाइंट मिले।

याद रहे कि माइक्रोमैक्स के यू टेलीवेंचर्स का आखिरी फोन यू यूरेका नोट था जिसे पिछले महीने ही लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन 13,499 रुपये की कीमत में ब्लैक कलर में उपलब्ध है। यू यूरेका नोट में (1920 x 1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 6 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 367 पीपीआई है। फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753टी प्रोसेसर है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Yu Televentures, Yunicorn, Smartphone, Yu Yunicorn
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में बच्चों के लिए सोशल मीाडिया के इस्तेमाल पर बंदिशें लगा सकती है सरकार
  2. 100W साउंड के साथ JBL Vienna ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, म्यूजिक के साथ तैरते दिखते हैं गाने के बोल!
  3. Honor X7e Plus 5G लॉन्च हुआ 8100mAh बैटरी, 8GB रैम के साथ, जानें कीमत
  4. REDMAGIC Astra 2 जबरदस्त गेमिंग फीचर्स के साथ लॉन्च, 16GB रैम, 8300mAh बैटरी, जानें सबकुछ
  5. सरकार की नई मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम से चमक सकते हैं भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड्स
  6. iQOO 16 के साथ नया iQOO मिनी टैबलेट भी हो सकता है लॉन्च, बड़ा खुलासा
  7. Xiaomi लाई बिना बिजली, बिना Wi-Fi चलने वाला सिक्योरिटी कैमरा! सोलर पावर से लैस, जानें कीमत
  8. Nokia 300 Power Bank पेश, 45 दिन की बैटरी वाला फोन, IP65 रेटिंग समेत कई धांसू फीचर्स, जानें कीमत
  9. 17 हजार सस्ता मिल रहा Realme का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. भारत में दो नए कलर्स में पेश हुआ Infinix Note 60 Pro, जानें प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »