Xiaomi Redmi Note 4 और Mi Max 2 खरीदने पर मिल रहा है पेटीएम कैशबैक

शाओमी ने हाल ही में अपने एक्सक्लूसिव मी होम स्टोर के साथ ऑफलाइन रिटेल मार्केट में कदम रखा था। कंपनी ऑफलाइन बाज़ार में अपने सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन शाओमी रेडमी 4, रेडमी 4ए बेच रही है। ये स्मार्टफोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर होने वाली सेल में भी उपलब्ध कराए जाते हैं।

Xiaomi Redmi Note 4 और Mi Max 2 खरीदने पर मिल रहा है पेटीएम कैशबैक
ख़ास बातें
  • पेटीएम ऑफ़र अभी मिल रहा है
  • ग्राहकों को मीस्टोर ऐप और मीडॉटकॉम पर 300 रुपये का कैशबैक मिल रहा है
  • रेडमी नोट 4 व मी मैक्स 2 पर कैशबैक ऑफर लागू है
विज्ञापन
शाओमी ने हाल ही में अपने एक्सक्लूसिव मी होम स्टोर के साथ ऑफलाइन रिटेल मार्केट में कदम रखा था। कंपनी ऑफलाइन बाज़ार में अपने सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन शाओमी रेडमी 4, रेडमी 4ए और रेडमी नोट 4 बेच रही है। ये स्मार्टफोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर होने वाली सेल में भी उपलब्ध कराए जाते हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट, पेटीएम ने अब ऐलान किया है कि शाओमी रेडमी नोट 4 और मी मैक्स 2 स्मार्टफोन को मी स्टोर ऐप और मीडॉटकॉम वेबसाइट से खरीदने पर 300 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

जो ग्राहक इन स्मार्टफोन को मीडॉटकॉम और मी स्टोर ऐप के जरिे फोन खरीदने पर पेटीएम डिजिटल वॉलेट के जरिए भुगतान करेंगे, उन्हें 300 रुपये का पेटीएम कैशबैक वॉलेट में मिलेगा। हालांकि, न्यूनतम 6,000 रुपये या इससे ज़्यादा ट्रांज़ेक्शन करने पर ही कैशबैक मिलेगा। बहरहाल, पेटीएम कैशबैक ऑफर का फ़ायदा एक यूज़र के लिए एक ट्रांज़ेक्शन तक ही वैध है।

आईडीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी रेडमी नोट 4 को 2017 की पहली तिमाही में सबसे ज़्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन की उपलब्ध हासिल हुई है।

शाओमी रेडमी नोट 4 एंड्रॉयड 7.0 आधारित मीयूआई 8 पर चलता है। Xiaomi Redmi Note 4 फोन में 5.5 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है। फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू है। स्मार्टफोन 2 जीबी, 3 जीबी और 4 जीबी रैम वेरिएंट में आता है। यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।

वहीं दूसरी तरफ़, शाओमी मी मैक्स 2 एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा आधारित मीयूआई 8 पर चलता है। इस फोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम दिया गया है। फोन में 6.44 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल्स) डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 342 पीपीआई है। स्मार्टफोन में सोनी आईएमएक्स386 सेंसर के साथ 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा है औऱ फ्रंट कैमरा अपर्चर एफ/2.0 के साथ 5 मेगापिक्सल का है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium looks and solid build quality
  • Battery life is impressive
  • Overall performance is decent
  • Quick charging support
  • कमियां
  • Too bulky for any pocket
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Camera could have been better
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid build quality
  • Great battery performance
  • Decent cameras
  • कमियां
  • Hybrid SIM slot
  • Too much software bloat
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Paytm Cashback Offer, Paytm, Mobiles
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  2. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  3. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  4. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  5. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  7. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  8. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  9. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  10. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »