Redmi Note 4 को मिलने लगा MIUI 11 अपडेट, लेकिन...

Redmi Note 4 MIUI 11 Update: रेडमी नोट 4 को मीयूआई 11 अपडेट मिलने लगा है। Xiaomi ब्रांड के इस स्मार्टफोन को मिले अपडेट के बारे में जानें।

Redmi Note 4 को मिलने लगा MIUI 11 अपडेट, लेकिन...

Redmi Note 4 MIUI 11 Update: रेडमी नोट 4 को मिलने लगा मीयूआई 11 अपडेट

ख़ास बातें
  • MIUI 11 update है एंड्रॉयड 7 नूगा पर आधारित
  • Redmi Note 4 Update का वर्जन नंबर MIUI 11.0.2.0.NCFMIXM है
  • मिनिमलिस्टिक डिज़ाइन, फ्लोटिंग कैलकुलेटर जैसे फीचर्स हैं मीयूआई 11 में
विज्ञापन
Redmi Note 4 MIUI 11 Update: रेडमी नोट 4 को मीयूआई 11 अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है। रेडमी नोट 4 दूसरे बैच का हिस्सा है और अब Redmi Note 4 यूज़र अपडेट मिलने के बाद स्क्रीनशॉट को पोस्ट कर रहे हैं। गौर करने वाली बात अपडेट एंड्रॉयड 7 आधारित है और सिक्योरिटी पैच दिसंबर 2018 नज़र आ रहा है। Xiaomi ने गैजेट्स 360 को पुष्टि की है कि रेडमी नोट 4 के लिए MIUI 11 Update को जारी कर दिया गया है। हाल ही में Redmi 5 और Redmi 5A यूज़र्स को भी मीयूआई 11 अपडेट मिला था।

भारत में रह रहे Redmi Note 4 यूज़र के लिए मीयूआई 11 अपडेट को रोल आउट कर दिया गया है। अपडेट मिलने के बाद रेडमी नोट 4 यूज़र्स ट्विटर पर स्क्रीनशॉट को पोस्ट कर रहे हैं। रेडमी नोट 4 मीयूआई ग्लोबल स्टेबल अपडेट का वर्जन नंबर MIUI 11.0.2.0.NCFMIXM है और अपडेट का फाइल साइज़ 458 एमबी है।

एक यूज़र द्वारा अपडेट को इंस्टॉल किए जाने के बाद शेयर किए गए स्क्रीनशॉट को देखने से इस बात का पता चला है कि अपडेट एंड्रॉयड 7 नूगा पर आधारित है और यह फोन दिसंबर 2018 सिक्योरिटी पैच पर चल रहा है। शाओमी ने रोल आउट की पुष्टि तो कर दी है लेकिन फिलहाल डाउनलोड लिंक उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।

अपडेट प्राप्त होने के बाद फोन को वाई-फाई से कनेक्ट करने और फोन को चार्ज पर लगाने के बाद ही अपडेट करें। MIUI 11 Features में नया मिनिमलिस्टिक डिज़ाइन, नए डायनामिक साउंड इफेक्ट, नए मी फाइल मैनेज़र ऐप, स्टेप्स ट्रैकर, वॉलपेपर कराउज़ल और फ्लोटिंग कैलकुलेटर शामिल है। अगर आपको अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो Settings > About phone > System update में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid build quality
  • Great battery performance
  • Decent cameras
  • कमियां
  • Hybrid SIM slot
  • Too much software bloat
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi Note 4, Redmi Note 4 Update, MIUI 11, MIUI, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  2. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  3. iPhone 18 Pro आते ही Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही है महंगी? ₹20 हजार तक बढ़ेंगे दाम
  4. Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  5. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  6. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  7. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  8. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  9. 2035 तक इंसानी आबादी के 100 गुना हो जाएंगे AI एजेंट्स!
  10. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »