• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • शाओमी रेडमी नोट 4 भारत में सबसे ज़्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन: आईडीसी

शाओमी रेडमी नोट 4 भारत में सबसे ज़्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन: आईडीसी

मार्केट रिसर्च फर्म इंटरनेशनल डेटा कॉर्पोरेशन (आईडीसी) ने सबसे ज़्यादा बिकने वाले मोबाइल की अपनी तिमाही रिपोर्ट पेश कर दी है। आईडीसी की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पहली तिमाही में भारत में शाओमी का रेडमी नोट 4 सबसे ज़्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन रहा।

शाओमी रेडमी नोट 4 भारत में सबसे ज़्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन: आईडीसी
ख़ास बातें
  • सैमसंग ने भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार में पहला स्थान बरकरार रखा
  • शाओमी दूसरे जबकि वीवो तीसरे स्थान पर रही
  • लेनोवो और ओप्पो टॉप पांच कंपनियों में शामिल हैं
विज्ञापन
मार्केट रिसर्च फर्म इंटरनेशनल डेटा कॉर्पोरेशन (आईडीसी) ने सबसे ज़्यादा बिकने वाले मोबाइल की अपनी तिमाही रिपोर्ट पेश कर दी है। आईडीसी की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पहली तिमाही में भारत में शाओमी का रेडमी नोट 4 सबसे ज़्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन रहा।

फोन शिपमेंट के अलावा, आईडीसी के लेटेस्ट डेटा से पता चलता है कि भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार में पिछले साल की पहली तिमाही की तुलना में 14.8 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई। आईडी की तिमाही मोबाइल फोन ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, 2017 की पहली तिमाही में 27 मिलियन स्मार्टफोन बिके।

रिपोर्ट में आगे बताया कि पहली बार, चीन की किसी कंपनी ने सबसे ज़्यादा स्मार्टफोन भारत में बेचे। शाओमी रेडमी नोट 4 ने सैमसंग गैलेक्सी जे2 को पीछे छोड़ दिया। 2016 की चौथी तिमाही में गैलेक्सी जे2 सबसे ज़्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन रहा था।

बात करें चीनी हैंडसेट निर्माताओं की तो, 2016 की चौथी तिमाही की तरह ही भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार में टॉप पांच में शाओमी, वीवो, लेनोवो और ओप्पो का कब्ज़ा रहा। हालांकि, सैमसंग ने 28.1 फीसदी मार्केट शेयर के साथ पहला स्थान बरकरार रखा। शाओमी 14.2 फीसदी मार्केट शेयर के साथ दूसरे जबकि वीवो 10.5 फीसदी मार्केट शेयर के साथ तीसरे स्थान पर रही। लेनोवो और ओप्पो ने 9.5 और 9.3 फीसदी मार्केट शेयर के साथ क्रमशः चौथा और पांचवा स्थान बरकरार रखा।

आईडीसी का कहना है कि 2017 की पहली तिमाही में सैमसंग ने जे2 सीरीज़, सी9 और एस सीरीज़ (2017 वेरिएंट) के साथ 10 लाख से ज़्यायदा यूनिट बेचे। शाओमी ने अपने रेडमी नोट 4 और रेडमी 4ए स्मार्टफोन लॉन्च करे के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। आईडीसी का कहना है कि इन लॉन्च के साथ ही कंपनी को ऑनलाइन बिक्री में 40.6 फीसदी शेयर हासिल करने में मदद मिली।

वीवो ने लेनोो और ओप्पो को पछाड़कर तीसरा स्थान हासिल किया। और 10,000 रुपये से कम वाले सेगमेंट में अपनी स्थिति मजबूत की। लेनोवो ने ऑफलाइन चैनल में विस्तार के लिए संघर्ष करते हुए इस तिमाही में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की। ओप्पो ने पिछली तिमाही की तुलना में 2017 की पहली तिमाही में 14 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की और पिछले साल इसी तिमाही की तुलना में करीब दोगुनी बढ़त हासिल की।

इसके अलावा नए आईडीसी डेटा से खुलासा होता है कि 2017 की पहली तिमाही में बिकने वाले 94.5 प्रतिशत स्मार्टफोन 4जी थे। और करीब 5 से 10 प्रतिशत स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल या इससे ज़्यादा का रियर कैमरा था। नए डेटा में यह भी दावा कियाय गया है कि 2017 की पहली तिमाही में 5 इंच से कम स्क्रीन वाले मोबाइल फोन की बिक्री में कमी आई और 2016 की पहली तिमाही में 40.3 प्रतिशत की तुलना में 2017 की पहली तिमाही में कुल 21.2 प्रतिशत हिस्सा रह गया।

आईडीसी के डेटा के मुताबिक, चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने बड़े स्क्रीन वाले मोबाइल पेश किए और 10 में से 9 फोन 5 इंच या इससे ज़्यादा बड़े स्क्रीन वाले थे।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid build quality
  • Great battery performance
  • Decent cameras
  • कमियां
  • Hybrid SIM slot
  • Too much software bloat
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  2. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  3. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  4. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  6. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  9. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  10. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »