Xiaomi Mi Max 2 भारत में आज होगा लॉन्च

शाओमी मी मैक्स 2 भारत में मंगलवार को लॉन्च किए जाने की पुष्टि हो चुकी है। इवेंट सुबह 11.30 बजे नई दिल्ली में शुरू होगा।

Xiaomi Mi Max 2 भारत में आज होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • शाओमी मी मैक्स 2 में 6.44 इंच डिस्प्ले है
  • फोन में 5300 एमएएच बैटरी है
  • लॉन्च इवेंट सुबह 11.30 बजे शुरू होगा
विज्ञापन
शाओमी पिछले कुछ समय से अपने आने वाले एक बड़े स्मार्टफोन के लॉन्च के बारे में जानकारी दे रही है। कंपनी अपनी मी मैक्स फैबलेट सीरीज़ में नई जेनरेशन डिवाइस पेश करेगी। शाओमी मी मैक्स 2 भारत में मंगलवार को लॉन्च किए जाने की पुष्टि हो चुकी है। इवेंट सुबह 11.30 बजे नई दिल्ली में शुरू होगा।

शाओमी मी मैक्स 2 के लिए भारत में आयोजित किए जाने वाले लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग को कंपनी के पेज पर देखा जा सकता है। याद दिला दें कि, इस फैबलेट को मई में चीन में लॉन्च किया गया था। यह फैबलेट 64 जीबी (1,699 चीनी युआन- करीब 16,000 रुपये) और 128 जीबी (1,999 चीनी युआन- करीब 19,000 रुपये) में लॉन्च किया गया था। शाओमी मी मैक्स 2 को भारत में भी इसी कीमत के आसपास लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

बात करें शाओमी मी मैक्स 2 के स्पेसिफिकेशन की तो, डुअल सिम वाला यह स्मार्टफोन मीयूआई 8 पर चलता है। Xiaomi Mi Max 2 में पुराने वेरिएंट की तरह 6.44 इंच (1080x1920 पिक्सल) फुल एचडी का बड़ा डिस्प्ले है जो इस हैंडसेट की अहम खासियतों में से एक है। बड़े स्क्रीन के अलावा शाओमी मी मैक्स 2 में आपको बड़ी 5300 एमएएच की बैटरी मिलेगी। Xiaomi Mi Max की तरह शाओमी मी मैक्स 2 में फुल मेटल बॉडी है। इसमें चार्जिंग पोर्ट और स्पीकर ग्रिल निचले पैनल पर दिए गए हैं। शाओमी मी मैक्स 2 की बैटरी फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगी। इसकी बैटरी एक घंटे में 68 फीसदी चार्ज हो जाएगी। शाओमी मी मैक्स 2 की बैटरी लाइफ दो दिन होने का दावा किया गया है।

शाओमी मी मैक्स 2 में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो पीडीएएफ सपोर्ट और डुअल एलईडी फ्लैश के साथ आता है। प्राइमरी कैमरे में सोनी आईएमएक्स386 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। शाओमी ने बताया है कि मी मैक्स 2 में वही प्राइमरी इमेज सेंसर होगा जो हमें शाओमी मी 6 में देखने को मिला था। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन के रियर पैनल पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज में शाओमी मी मैक्स 2 दो विकल्प के साथ आएगा- 64 जीबी और 128 जीबी। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में एक आईआर ब्लास्टर होगा जो टेलीविज़न और एयर कंडीशनर के साथ रिमोट का काम करेगा। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4जी वीओएलटीई, डुअल बैंड वाई-फाई 802.11 एसी, जीपीएस/ए-जीपीएस, ब्लूटूथ 4.2, 3.5 एमएम जैक और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है।

फोन का डाइमेंशन 174.1x88.7x7.6 मिलीमीटर और वज़न 211 ग्राम है। सेंसर की बात करें तो मी मैक्स 2 में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium looks and solid build quality
  • Battery life is impressive
  • Overall performance is decent
  • Quick charging support
  • कमियां
  • Too bulky for any pocket
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Camera could have been better
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  2. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  7. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  8. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »