इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है
इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिल सकता है
बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। Vivo T5 Lite 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6,500 mAh की बैटरी 44 W FlashCharge फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। Vivo T5 Lite 5G की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन को 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज के अलावा 6 GB + 128 GB और 6 GB + 256 GB के वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जा सकता है।
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Vivo T5 Lite 5G में 6.74 इंच HD+ LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिल सकता है। Vivo T5 Lite 5G को 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज के अलावा 6 GB + 128 GB और 6 GB + 256 GB के वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जा सकता है।
Vivo T5 Lite 5G की 6,500 mAh की बैटरी 44 W FlashCharge फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट केसाथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन को Twilight Shadow और Wave Blue कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज में Vivo T5, Vivo T5x 5G और Vivo T5 Pro 5G को लॉन्च किया गया है।
इस सीरीज के Vivo T5x 5G में 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले (2,408 × 1,080 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 Turbo दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। Vivo T5x 5G की रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 7,200 mAh की बैटरी 44 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स