शाओमी मी 6 बनाम सैमसंग गैलेक्सी एस8 बनाम वनप्लस 3टी

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2017 12:25 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी मी 6 अपने पुराने वर्ज़न शाओमी मी 5 से बहुत बेहतर नज़र आता है
  • मी 6 और गैलेक्सी एस8 में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर का हुआ है इस्तेमाल
  • वनप्लस 3टी 30,000 रुपये वाले प्राइस रेंज का बादशाह है
शाओमी ने अपने घरेलू मार्केट में फ्लैगशिप मी 6 स्मार्टफोन को उस वक्त पेश किया, जब भारत में सैमसंग गैलेक्सी एस8 को लॉन्च किया जा रहा था। भले ही ये दोनों स्मार्टफोन अलग-अलग प्राइस सेगमेंट के प्रोडक्ट हैं, लेकिन इनमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर का ही इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, भारत में उतारा गया सैमसंग गैलेक्सी एस8 मॉडल कंपनी के एक्सीनॉस 8895 चिपसेट के साथ आता है। इस प्रोसेसर के बारे में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट के बराबर की परफॉर्मेंस का दावा किया गया है। दोनों ही चिपसेट 10एनएम फेब्रिकेशन प्रोसेस पर आधारित हैं और ये गीगाबिट एलटीई स्पीड को सपोर्ट करते हैं।

(स्पेसिफिकेशनः शाओमी मी 6 बनाम सैमसंग गैलेक्सी एस8 बनाम वनप्लस 3टी)
Advertisement

पहली नज़र में शाओमी मी 6 अपने पुराने वर्ज़न शाओमी मी 5 से बहुत बेहतर नज़र आता है। स्मार्टफोन का डिज़ाइन बिल्कुल नया है। लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, डुअल कैमरा, बेहतर अंडर ग्लास फिंगरप्रिंट सेंसर और ज़्यादा दमदार बैटरी लाइफ शाओमी मी 6 के खास फ़ीचर हैं। दूसरी तरफ, सैमसंग गैलेक्सी एस8 एक प्रीमियम स्मार्टफोन है जिसमें कई ऐसे फ़ीचर हैं जो आपको किसी और डिवाइस में नहीं मिलेंगे। वैसे, शाओमी मी 6 की कीमत को देखते हुए इसकी तुलना वनप्लस 3टी से सही रहेगी। याद रहे कि वनप्लस का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन 30,000 रुपये वाले प्राइस रेंज का बादशाह है। शाओमी मी 6 की कोशिश की इस ताज को ही जल्द से जल्द पाने की होगी।

साफ-साफ शब्दों में कहा जाए तो शाओमी मी 6 की कोशिश वनप्लस 3टी वाली कीमत में सैमसंग गैलेक्सी एस8 के बराबर की परफॉर्मेंस देने की है। आपकी सुविधा के लिए हमने तीनों ही फोन की तुलना की है।
Advertisement

(जानें: शाओमी मी 6 के 6 ख़ास फ़ीचर)
Advertisement

प्रोसेसर
सैमसंग गैलेक्सी एस8 और शाओमी मी 6 के अंदर मौज़ूद क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर परफॉर्मेंस के मामले में वनप्लस 3टी के स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट को आसानी से मात दे दता है। सैमसंग गैलेक्सी एस8 का अंतरराष्ट्रीय वेरिएंट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर (2.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड + 1.7 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड) के साथ आता है। वहीं, भारत में एक्सीनॉस 8895 (2.35 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड + 1.9 गीगाहर्टज़ क्वाड) चिपसेट वाला मॉडल मिल रहा है। वनप्लस 3टी में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जिसके साथ मौज़ूद हैं 6 जीबी रैम।
Advertisement

लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर को 10 एनएम फिनफेट आर्किटेक्चर पर बनाया गया है जबकि स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर 14 एनएम फिनफिट पर बना है। ग्राफिक्स के लिए सैमसंग गैलेक्सी एस8 और शाओमी मी 6 में एड्रेनो 540 जीपीयू दिया गया है। वहीं, वहीं वनप्लस 3टी एड्रेनो 530 जीपीयू के साथ आता है।

डिस्प्ले
Advertisement
डिस्प्ले सैमसंग गैलेक्सी एस8 की अहम खासियतों में से एक है। यह फोन इनफिनिटी डिस्प्ले और डुअल एज कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आता है। गैलेक्सी एस8 में 5.8 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x2960 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है।

शाओमी मी 6 के बारे में कहा गया है कि इसका डिस्प्ले कम ग्लेयर वाला है जो आंखों के लिए फायदेमंद है। शाओमी मी 6 में 5.15 इंच का फुल-एचडी  (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। कंपनी ने फिलहाल यह साफ नहीं किया है कि इसे बनाने के लिए किस तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। वनप्लस 3टी में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है।

कागज़ी तौर पर, मी 6 और वनप्लस 3टी की तुलना में सैमसंग गैलेक्सी एस8 ज़्यादा भरोसेमंद लगता है।

कैमरा
आईफोन 7 प्लस की राह पर चलते हुए शाओमी ने मी 6 में रियर हिस्से पर डुअल रियर कैमरे का इस्तेमाल किया है। इसमें एक 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस है और दूसरा 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। शाओमी मी 6 में फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोक्स और एंटी शेक फंक्शन भी दिया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 12 मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल्स रियर कैमरा है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ एफ/1.7 अपर्चर से लैस है। वहीं, वनप्लस 3टी 16 मेगापिक्सल के फ्रंट और रियर कैमरे के साथ आता है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस, ओआईएस और एलईडी फ्लैश से लैस है। वैसे, शाओमी मी 6 और सैमसंग गैलेक्सी एस8 के कैमरे की परफॉर्मेंस जानने के लिए हमें रिव्यू का इंतज़ार करना होगा।
 

बैटरी
शाओमी मी 6 हैंडसेट 3350 एमएएच की बैटरी के साथ आता है जो मी 5 की 3000 एमएएच के ज़्यादा बड़ी है। फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है और क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करता है।

सैमसंग गैलेक्सी एस8 वायरलेस चार्जिंग के साथ फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। और इसकी बैटरी 3000 एमएएच की है।

वनप्लस 3टी में कंपनी ने 3400 एमएएच की बैटरी का इस्तेमाल किया है। याद रहे कि वनप्लस 3 हैंडसेट 3000 एमएएच की बैटरी के साथ आता था। यह कंपनी के डैश चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। इस डिपार्टमेंट में शाओमी मी 6 ज़्यादा आगे नज़र आता है।

कीमत
शाओमी मी 6 फिलहाल चीन में उपलब्ध है। 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,499 चीनी युआन (करीब 23,500 रुपये) है। वहीं, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 2,899 चीनी युआन (करीब 27,000 रुपये) में मिलेगा। शाओमी ने एक तीसरा वर्ज़न भी पेश किया जिसे मी 6 सेरामिक के नाम से जाना जाएगा। इसकी कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 28,000 रुपये) है।

सैमसंग गैलेक्सी एस8 की कीमत भारत में 57,900 रुपये रखी गई है। फिलहाल, गैलेक्सी एस8 का कोई और वेरिएंट भी नहीं उपलब्ध है।

अब बात वनप्लस 3टी की। इस फोन का 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 29,999 रुपये में मिलता है। वहीं, 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 34,999 रुपये है। इस तरह से यह वनप्लस का अब तक का सबसे महंगा स्मार्टफोन है।

चीनी मार्केट में शाओमी मी 6 की कीमत वनप्लस 3टी के आसपास ही है। क्या शाओमी मी 6 को भारतीय मार्केट में लॉन्च किए जाने के लिए इंतज़ार करना सही होगा। यह तो आने वाले समय में ही पता चल सकेगा।



 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 960

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Gorgeous looks and excellent construction quality
  • Brilliant displays
  • Phenomenal camera quality
  • Class-leading performance
  • Bad
  • No flat screen option
  • Nearly unusable fingerprint reader
  • Software stuffed with unnecessary features
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 8895

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid system and app performance
  • Very good battery life
  • Competent set of cameras
  • Premium build quality
  • Good value
  • Bad
  • No FM radio
  • Touch latency issue can be annoying
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.