Xiaomi फोन में विज्ञापनों को करें बाय-बाय, ये हैं आसान स्टेप्स

इससे पहले कि आप इस गाइड को फॉलो करना शुरू करें, हम आपको बता दें कि नीचे दिए तरीके केवल MIUI 12 के लिए है।

Xiaomi फोन में विज्ञापनों को करें बाय-बाय, ये हैं आसान स्टेप्स

How to Disable Ads on Xiaomi Phones: शाओमी फोन्स से विज्ञापन हटाने के कई तरीके हैं

ख़ास बातें
  • MIUI 12 में बेहतरीन फीचर्स मौजूद हैं, लेकिन साथ ही विज्ञापन भी शामिल हैं
  • कई तरीकों से शाओमी फोन्स में यूज़र्स अपना अनुभव बेहतर बना सकते हैं
  • जानें MIUI 12 से विज्ञापन और स्पैम नोटिफिकेशन्स बंद करने के तरीके
विज्ञापन
Xiaomi भारत में सबसे बड़े स्मार्टफोन ब्रांड्स में से एक है और अपने बजट स्मार्टफोन्स के लिए जाना जाता है। कंपनी के ज्यादातर स्मार्टफोन Android पर आधारित कस्टम स्किन MIUI पर चलते हैं। Android 11 पर आधारित MIUI 12 कुछ बेहतरीन फीचर्स से लैस आता है, लेकिन इसमें विज्ञापन भी शामिल हैं जो हमारे हिसाब से सभी को पसंद नहीं आते होंगे। MIUI 12 के लॉन्च के दौरान, Xiaomi ने सिस्टम-वाइड विज्ञापनों को बंद करने के लिए एक विकल्प की मौजूदगी के बारे में बताया था, लेकिन ग्लोबल बिल्ड में यह फीचर गायब था। यदि आपका स्मार्टफोन भी MIUI 12 पर काम करता है और आप अपने स्मार्टफोन पर साफ सुथरा अनुभव लेना चाहते हैं, तो यहां बताए गए तरीकों को आज़माएं।

इससे पहले कि आप इस गाइड को फॉलो करना शुरू करें, हम आपको बता दें कि नीचे दिए तरीके केवल MIUI 12 के लिए है। यह भी बताते चलें कि हमने इस ट्यूटोरियल के लिए Redmi 9 Power का उपयोग किया है। ऐसे में हो सकता है कि आपके शाओमी फोन में सेटिंग्स थोड़ी अलग हो।
 

सबसे पहले MSA प्रोसेस को बंद करें

विज्ञापनों को बंद करने के लिए आपको सबसे पहले कुछ प्रोसेस को बंद करना होगा। इनमें से पहला है MSA प्रोसेस या MIUI System Ads प्रोसेस, जो आपके स्टॉक ऐप्स में विज्ञापन दिखाता है। इसे बंद करने के लिए नीचे दिए चरणों का पालन करें।


'Settings' ऐप खोलें।
'Passwords & security' विकल्प पर टैप करें और 'Authorization & revocation' विकल्प पर जाएं।
यहां आपको 'msa' को बंद करना होगा।
इसके बाद, थोड़ा और नीचे जाएं और 'GetApps' को भी डिसेबल यानी बंद कर दें।
यहां आपके पास 10 सेकंड का वार्निंग मैसेज आएगा। आपको इसे 'Revoke' करना होगा। 
हो सकता है, यह मैसेज आपके एक से ज्यादा बार दिखाई दे। ऐसे में आपको बार-बार 'Revoke' को ही चुनना होगा।
MSA सही तरीके से बंद हुआ है या नहीं, इसे जांचने के लिए फोन को रीस्टार्ट करें और एक बार फिर सेटिंग्स में इसकी जांच करें।

इस तरह आपके फोन में ज्यादा से ज्यादा विज्ञापन आने बंद हो जाएंगे, लेकिन आपके पास अभी भी कई विकल्प हैं, जो आपका अनुभव और अच्छा कर सकते हैं।


ऊपर बताए गए 'Password & security' विकल्प पर दोबारा जाएं और इस बार 'Privacy' पर टैप करें।
अब 'Ad services' पर टैप करें और 'Personalised ad recommendations' को ऑफ यानी बंद कर दें। यह विकल्प आपका डेटा एकत्र करता है और आपको आपके इस्तेमाल के हिसाब से विज्ञापन दिखाता है।
 

Downloads ऐप के जरिए विज्ञापन बंद करें

'Downloads' ऐप खोलें।
हैमबर्गर (तीन लाइन वाला) मेन्यु पर टैप करें और 'Settings' पर जाएं।
'Show recommended content' के सामने दिए टॉगल को ऑफ कर दें। यहां भी आपको एक बार चेतावनी दी जाएगी, जिसे आपको 'okay' चुन कर नज़रअंदाज़ करना है।
 

File Manager ऐप के जरिए विज्ञापन बंद करें

'File Manager' ऐप खोलें।
हैमबर्गर मेन्यु पर टैप करें।
'About' के अंदर 'Recommendations' को बंद करें।

 

Music ऐप से विज्ञापन बंद करें

'Music' ऐप खोलें।
हैमबर्गर मेन्यु के अंदर 'Service and settings' चुनें।
'Advanced settings' पर टैप करें और 'Receive recommendations' को बंद कर दें।
 

Security ऐप से विज्ञापन बंद करें

'Security' ऐप खोलें।
'Settings' बटन पर टैप करें और 'Receive recommendations' को बंद करें।
 

Themes ऐप से विज्ञापन बंद करें

'Themes' ऐप खोलें।
'My page' पर टैप करें और 'Settings' को चुनें।
'Recommendations' को बंद करें।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  12. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  13. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  3. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »