OnePlus 1000 Days Sale: OnePlus 5 और OnePlus 3T पर छूट व शानदार ऑफर

पहले आईं ख़बरों के मुताबिक, वनप्लस ने मंगलवार को भारत में 1,000 दिन पूरे करने पर तीन दिन की सेल शुरू कर दी। तीन दिन तक चलने वाली OnePlus 1,000 Days sale गुरुवार, 7 सितंबर को खत्म होगी। इस सेल में वनप्लस 3टी और वनप्लस 5 स्मार्टफोन पर छूट व डील मिल रही है। ये ऑफर सिर्फ अमेज़न इंडिया पर ही उपलब्ध हैं।

OnePlus 1000 Days Sale: OnePlus 5 और OnePlus 3T पर छूट व शानदार ऑफर
विज्ञापन
पहले आईं ख़बरों के मुताबिक, वनप्लस ने मंगलवार को भारत में 1,000 दिन पूरे करने पर तीन दिन की सेल शुरू कर दी। तीन दिन तक चलने वाली OnePlus 1,000 Days sale गुरुवार, 7 सितंबर को खत्म होगी। इस सेल में वनप्लस 3टी और वनप्लस 5 स्मार्टफोन पर छूट व डील मिल रही है। ये ऑफर सिर्फ अमेज़न इंडिया पर ही उपलब्ध हैं।

सेल के दौरान, वनप्लस 3टी 64 जीबी स्मार्टफोन को 4,000 रुपये की छूट के साथ 25,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध कराया गया है। अभी यह स्मार्टफोन अमेज़न इंडिया से इस कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, यूज़र एक्सिस बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ खरीदारी करने पर अतिरिक्त 2,000 रुपये की छूट भी पा सकते हैं। वहीं पुराने फोन को बदलने पर 2,000 की छूट का ऑफर भी है। यह कैशबैक व एक्सचेंज ऑफर वनप्लस 5 और वनप्लस 3टी स्मार्टफोन दोनों पर मिलेंगे। कंपनी दोनों स्मार्टफोन पर 12 महीने के लिए ज़ीरो कॉस्ट ईएमआई भी ऑफर कर रही है।

वनप्लस 5 स्मार्टफोन पर जहां कोई छूट नहीं दी गई है, वहीं 100 भाग्यशाली ग्राहक क्लियरट्रिप का 25,000 रुपये तक का घरेलू फ्लाइट वाउचर जीत सकते हैं। इस ऑफर के बारे में सभी नियम व शर्तें आप यहां पढ़ सकते हैं। इसके अलावा, वनप्लस 5 खरीदारों को 500 रुपये तक की कीमत के किंडल ईबुक्स प्रमोशन क्रेडिट, वोडाफोन यूज़र के लिए 75 जीबी मुफ्त डेटा और तीन महीने के लिए वोडाफोन प्ले, प्राइम वीडियो ऐप स्ट्रीम करने पर 250 रुपये का अममेज़न पे बैलेंस और Servify का 12 महीने का डैमेज इंश्योरेंस मिलता है। 1,000 डेज़ सेल का आयोजन सिर्फ अमेज़न इंडिया पर किया गया है और इस तरह के कोई ऑफर को कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट नहीं किया गया है।

जैसा कि हमने बताया कि, वनप्लस ने भारत में दिसंबर 2014 में कदम रखा था और सबसे पहले 21,999 रुपये में वनप्लस वन स्मार्टफोन लॉन्च किया था। उस समय, वनप्लस ने इनवाइट-ओनली मॉडल के जरिए स्मार्टफोन की बिक्री की थी। लेकिन अब इनवाइट सिस्टम खत्म हो गया है और लेटेस्ट स्मार्टफोन अमेज़न पर ओपन सेल, ऑनलाइन स्टोर और कंपनी के एक्सक्लूसिव एक्सपीरियंस स्टोर के जरिए उपलब्ध हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid system and app performance
  • Very good battery life
  • Competent set of cameras
  • Premium build quality
  • Good value
  • कमियां
  • No FM radio
  • Touch latency issue can be annoying
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Ergonomic and light
  • Good primary camera
  • Very good system and app performance
  • Fast charging works very well
  • Handy software features
  • कमियां
  • Uninspiring design
  • Weak sunlight legibility
  • Dual camera setup feels half-baked
  • No stabilisation at 4K
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  2. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  3. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  4. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  6. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  7. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  8. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  9. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  10. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »