Mi 10T, Mi 10T Pro और Mi 10T Lite में कौन बेहतर?

Mi 10T Pro फ्लैगशिप मॉडल है, वहीं Mi 10T Lite फोन Mi 10T का टोन-डाउन वर्ज़न है। मी 10टी और मी 10टी प्रो में हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप फीचर किया गया है।

Mi 10T, Mi 10T Pro और Mi 10T Lite में कौन बेहतर?

Mi 10T, Mi 10T Pro, Mi 10T Lite तीनों ही फोन में सेल्फी के लिए दिया गया है होल-पंच कटआउट

ख़ास बातें
  • Mi 10T और Mi 10T Pro में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • Mi 10T Lite में दिया गया है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर से लैस है मी 10टी लाइट फोन
विज्ञापन
Mi 10T, Mi 10T Pro और Mi 10T Lite स्मार्टफोन को हाल ही में Xiaomi द्वारा वर्चुअल इवेंट में लॉन्च किया गया है। यह तीनों ही स्मार्टफोन Mi 10 सीरीज़ के सक्सेसर के तौर पर पेश किए गए हैं, जिसे इस साल फरवरी में लॉन्च किया गया था। जैसे कि नाम से समझ आता है, मी 10टी प्रो फ्लैगशिप मॉडल है, वहीं मी 10टी लाइट Mi 10T का टोन-डाउन वर्ज़न है। मी 10टी और मी 10टी प्रो में हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप फीचर किया गया है। इस लेख के माध्यम से जानने की कोशिश करते हैं कि यह तीनों ही Mi 10T मॉडल आखिर किस प्रकार एक-दूसरे से अलग हैं।
 

Mi 10T vs Mi 10T Pro vs Mi 10T Lite: Price

मी 10टी के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 499 (करीब 43,000 रुपये) है, जबकि Mi 10T के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को EUR 549 (करीब 47,200 रुपये) में बेचा जाएगा। दूसरी तरफ, Mi 10T Pro के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को EUR 599 (करीब 51,700 रुपये) में बेचा जाएगा। इसका 8 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट EUR 649 (करीब 56,000 रुपये) में मिलेगा। फोन कॉस्मिक ब्लैक और लूनर सिल्वर रंग में मिलेगा। मी 10टी प्रो का कॉस्मिक ब्लैक, लूनर सिल्वर के साथ ऑरोरा ब्लू कलर वेरिएंट होगा।

Mi 10T Lite के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 279 (करीब 24,000 रुपये) है, जबकि 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को EUR 329 (करीब 28,300 रुपये) में बेचा जाएगा। फोन अटलांटिक ब्लू, रोज़ गोल्ड बीच और पर्ल ग्रे रंग में मिलेगा।
 

Mi 10T vs Mi 10T Pro vs Mi 10T Lite: Specifications

तीनों ही फोन डुअल-सिम (नैनो) को सपोर्ट करत हैं और एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 12 पर काम करते हैं। मी 10टी, मी 10टी प्रो और मी 10टी लाइट में 6.67 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ दिया गया है। वहीं, मी 10टी और मी 10टी प्रो में 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया गया है, जबकि मी 10टी लाइट में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट है। मी 10टी और मी 10टी प्रो ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक LPDDR5 रैम से लैस है। वहीं, दूसरी तरफ मी 10टी लाइट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं।

कैमरा की बात करें, तो Mi 10T और Mi 10T Pro रिपल रियर कैमरा सेटअप क साथ आते हैं, जबकि Mi 10T Lite में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। मी 10टी में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो के लिए Mi 10T में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसके प्रो वेरिएंट में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। Mi 10T Pro में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। लाइट मॉडल में पिछले हिस्से पर 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौज़ूद है। सेल्फी के लिए फोन में होल-पंच कटआउट के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Mi 10T में 128 जीबी की UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है है, Mi 10T Pro की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी और मी 10टी लाइट स्मार्टफोन में 128 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। कनेक्टिविटी फीचर्स के लिए तीनों ही फोन एक जैसे हैं, इनमें 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, ए-जीपीएस, एनएफसी, इंफ्रारेड एमीटर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।

मी10टी और मी 10टी प्रो स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी है। यह 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। जबकि इसके लाइट मॉडल में 4,820 एमएएच की बैटरी है जो 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Mi 10T फोन का डाइमेंशन 165.1x76.4x9.33 मिलीमीटर है और वज़न 216 ग्राम, वहीं प्रो का डायमेंशन 165.1x76.4x9.33 मिलीमीटर है और वज़न 218 ग्राम। लाइट का डायमेंशन 165.38x76.8x9mm और वज़न 214.5 ग्राम है।

शाओमी मी 10टी लाइट 5जी बनाम शाओमी मी 10टी प्रो 5जी बनाम शाओमी मी 10टी 5जी

  शाओमी मी 10टी लाइट 5जी शाओमी मी 10टी प्रो 5जी शाओमी मी 10टी 5जी
रेटिंग्स
संपूर्ण NDTV रेटिंग--
डिज़ाइन रेटिंग--
डिस्प्ले रेटिंग--
सॉफ्टवेयर रेटिंग--
परफॉर्मेंस रेटिंग--
बैटरी लाइफ रेटिंग--
कैमरा रेटिंग--
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग--
डिस्प्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच)6.676.676.67
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल1080x2400 पिक्सल1080x2400 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइपगोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लास
आस्पेक्ट रेशियो20:920:920:9
हार्डवेयर
प्रोसेसरऑक्टा-कोरऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडलक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जीक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
रैम6 जीबी8 जीबी6 जीबी
इंटरनल स्टोरेज64 जीबी128 जीबी128 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेजहां--
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइपमाइक्रोएसडी--
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)512--
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉटहां--
कैमरा
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल (f/1.89, 0.8-micron) + 8-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.12-micron) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.75-micron) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.75-micron)108-मेगापिक्सल (f/1.69, 0.8-micron) + 13-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.12-micron) + 5-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.12-micron)64-मेगापिक्सल (f/1.89, 0.8-micron) + 13-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.12-micron) + 5-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.12-micron)
रियर ऑटोफोकसहांहांहां
रियर फ्लैशहांहांहां
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल (f/2.45, 1.0-micron)20-मेगापिक्सल (f/2.2, 0.8-micron)20-मेगापिक्सल (f/2.2, 0.8-micron)
पॉप-अप कैमरा-नहींनहीं
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टमएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किनMIUI 12MIUI 12MIUI 12
कनेक्टिविटी
ब्लूटूथहांहांहां
एनएफसीहांहांहां
इंफ्रारेड डायरेक्टहांहांहां
यूएसबी टाइप सीहांहांहां
सिम की संख्या222
वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट-802.11 ए/बी/जी/एन/एसी/एएक्स802.11 ए/बी/जी/एन/एसी/एएक्स
सिम 1
सिम टाइपनैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीईहांहांहां
सिम 2
सिम टाइपनैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीईहांहांहां
सेंसर
फेस अनलॉकहांहांहां
फिंगरप्रिंट सेंसरहांहांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटरहांहांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसरहांहांहां
एक्सेलेरोमीटरहांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसरहांहांहां
जायरोस्कोपहांहांहां
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »