Xiaomi एक दिन के भीतर डिलीवरी देगी, शुरू की एक्सप्रेस डिलीवरी सेवा

इसके लिए आपको मी.कॉम साइट की ऑर्डर इनफॉर्मेशन में जाकर 'एक्सप्रेस डिलीवरी' का विकल्प चुनना है। वहीं अगर आप मी.स्टोर ऐप से ऑर्डर कर रहे हैं तो चेकआउट करने से पहले आपको डिलीवरी सर्विस विकल्प में जाना होगा। अगर आप इस सेवा के लिए मान्य हुए, तो यहां भी एक्सप्रेस डिलीवरी सेवा चुन सकते हैं। यहां आपको कन्फर्म बटन पर क्लिक करना होगा और आपका सामान 1 दिन के भीतर आप तक पहुंचा दिया जाएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 9 फरवरी 2018 18:25 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी अब भारत में 1 दिन के भीतर फोन की डिलीवरी करेगी
  • कंपनी इसके एवज़ में ग्राहक से कोई अतिरिक्त पैसा नहीं लेगी
  • इसके लिए आपको ऑर्डर इनफॉर्मेशन में 'एक्सप्रेस डिलीवरी' विकल्प चुनना होगा
चीनी स्मार्टफोन निर्माता शाओमी अब भारत में 1 दिन के भीतर फोन की डिलीवरी करेगी। कंपनी ने एक्सप्रेस डिलीवरी सेवा की शुरुआत की है, जिसके ज़रिए मी.कॉम साइट और मी स्टोर ऐप से ऑर्डर किए गए फोन ग्राहक तक 1 दिन में पहुंच जाएंगे। खास बात यह है कि कंपनी इसके एवज़ में ग्राहक से कोई अतिरिक्त पैसा नहीं लेगी। बता दें कि भारत में पहले से फ्लिपकार्ट और अमेज़न इंडिया जैसे ई-कॉमर्स ब्रांड यूज़र को 1 दिन में डिलीवरी दे रहे हैं। शाओमी की यह सेवा फिलहाल बेंगलुरू में शुरू हुई है।

इसके लिए आपको मी.कॉम साइट की ऑर्डर इनफॉर्मेशन में जाकर 'एक्सप्रेस डिलीवरी' का विकल्प चुनना है। वहीं अगर आप मी.स्टोर ऐप से ऑर्डर कर रहे हैं तो चेकआउट करने से पहले आपको डिलीवरी सर्विस विकल्प में जाना होगा। अगर आप इस सेवा के लिए मान्य हुए, तो यहां भी एक्सप्रेस डिलीवरी सेवा चुन सकते हैं। यहां आपको कन्फर्म बटन पर क्लिक करना होगा और आपका सामान 1 दिन के भीतर आप तक पहुंचा दिया जाएगा।
Advertisement

बता दें कि इस सेवा का लाभ उठाने के लिए कुछ नियम व शर्तें रखी गई हैं। आपके ऑर्डर की समयसीमा सुबह 9 बजे से 4:30 बजे तक होनी चाहिए। दूसरा 1 दिन में डिलीवरी पाने के लिए आपके पास कैश ऑन डिलीवरी का विकल्प नहीं बचेगा। यह सेवा हरेक उत्पाद के लिए व रविवार के दिन मान्य नहीं है। Xiaomi Redmi Note 4, Redmi 4, Redmi Y1, Redmi 5A, Mi Max 2, और Mi A1 जैसे फोन एक्सप्रेस डिलीवरी सेवा के दायरे में  आएंगे। दूसरी बात, यह सेवा चुनिंदा पिनकोड में ही लागू होगी।

देश में शाओमी के स्मार्टफोन की बढ़ती डिमांड के बाद कंपनी कितनी जल्दी डिलीवरी सुनिश्चित कर पाएगी, यह आने वाला वक्त बताएगा। मी स्टोर ऐप औऱ मी.कॉम से ऑर्डर डिलीवरी के लिए पिछले महीने कंपनी ने स्मार्टबॉक्स के साथ करार किया था। स्मार्टबॉक्स की शाखाएं शहरभर के मेट्रो स्टेशन, आवासीय व व्यवसायिक परिसर में फैली हुई हैं।
Advertisement

बता दें कि शाओमी ने हाल में व्हॉट्सऐप आधारित मी बनी सब्सक्रिप्शन सेवा शुरू की है। इसके ज़रिए कंपनी से जुड़ी सूचना, खबरें व नए लॉन्च आदि की जानकारी यूज़र तक पहुंचेगी। इस सर्विस का लाभ उठाने के लिए "Xiaomi" लिखकर +91-7760944500 नंबर (व्हॉट्सऐप) पर  भेजें। साथ में अपना और अपने शहर का नाम भी व्हॉट्सऐप करें।  
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Great battery performance
  • Decent cameras
  • Bad
  • Hybrid SIM slot
  • Too much software bloat
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Compact body
  • Solid battery performance
  • Excellent value for money
  • Bad
  • Average camera performance
  • Hybrid dual-SIM
  • Limited availability
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good display
  • Selfie flash is useful
  • Good daylight camera performance
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Grainy front camera output
  • Underwhelming battery life
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3080 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  2. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  3. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  4. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  5. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  6. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  7. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  8. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  9. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
  10. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.