Xiaomi 17 Ultra में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

पिछले महीने इस स्मार्टफोन सीरीज में Xiaomi 17, Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max को लॉन्च किया गया था

Xiaomi 17 Ultra में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

यह एक सांकेतिक इमेज है

ख़ास बातें
  • पिछले महीने Xiaomi 17 सीरीज को पेश किया गया था
  • इस सीरीज में जल्द ही Xiaomi 17 Ultra को भी जोड़ा जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Xiaomi ने पिछले महीने Xiaomi 17 सीरीज को पेश किया था। इस सीरीज में Xiaomi 17, Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max शामिल हैं। इस सीरीज में जल्द ही Xiaomi 17 Ultra को भी जोड़ा जा सकता है। आगामी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

टिप्सटर Digital Chat Station ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में एक नए 'Ultra' स्मार्टफोन के कैमरा की जानकारी दी है। यह Xiaomi 17 Ultra हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 'ISZ' सपोर्ट के साथ हो सकता है। Xiaomi 17 Ultra में 4x4 RMSC सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में बेहतर मैग्निफिकेशन रेशो और फोकस रेंज के साथ हाई डायनैमिक रेंज मिल सकती है। इस स्मार्टफोन सीरीज के Xiaomi 17 में 6.3-इंच (2,656 × 1,220 पिक्सल्स)  LTPO AMOLED डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया गया है। इस सीरीज के Xiaomi 17 Pro में 6.3-इंच और Xiaomi 17 Pro Max में 6.9-इंच 2 डिस्प्ले है। 

इससे पहले इसी टिप्सटर ने कहा था कि Xiaomi 17 Ultra में क्वाड रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें 200 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल के तीन कैमरा हो सकते हैं। इनमें से एक नए ऑप्टिकल टेक्नोलॉजी पेरिस्कोप के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है। इस वर्ष फरवरी में Xiaomi 15 Ultra को लॉन्च किया गया था। इसकी जगह Xiaomi 17 Ultra ले सकता है। 

आगामी स्मार्टफोन की चीन में एक रेगुलेटरी वेबसाइट पर मॉडल नंबर - 25128PNA1C के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में बिना नेटवर्क के कॉल्स और मैसेजिंग के लिए Tiantong और BeiDou के जरिए सैटेलाइट कनेक्टिविटी मिल सकती है। इस स्मार्टफोन के चीन में लाए जाने वाले वेरिएंट में सैटेलाइट कनेक्टिविटी के लिए सपोर्ट हो सकता है और शाओमी इसे इंटरनेशनल मार्केट में इस फीचर के बिना लॉन्च कर सकती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AI से ड्राइवरों के अकाउंट किए बंद, अब ₹9,000 करोड़ का जुर्माना झेलेगा Uber!
  2. Xperia 10 VIII ने दी 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें कितनी है कीमत
  3. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  4. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  5. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  6. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  7. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  8. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  9. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  10. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »