• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन

पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन

Vivo ने पाकिस्तान में नया स्मार्टफोन Vivo V80 Lite 5G लॉन्च कर दिया है जो कि 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और 50 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा से लैस किया गया है।

पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन

Photo Credit: Vivo

Vivo V80 Lite 5G में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Vivo V80 Lite 5G में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है।
  • Vivo V80 Lite 5G में 7,050mAh की बैटरी मिलती है।
  • Vivo V80 Lite 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
विज्ञापन

Vivo ने पाकिस्तान में नया स्मार्टफोन Vivo V80 Lite 5G लॉन्च कर दिया है जो कि 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और 50 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा से लैस किया गया है। इस फोन में 7,050mAh की बैटरी मिलती है जो कि 44W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो चिपसेट से लैस किया गया है। आपको बता दें कि V80 Lite 5G भारत में बिकने वाले Vivo S2 का रीब्रांडेड वर्जन है। वहीं मलेशिया जैसे साउथ ईस्ट एशिया मार्केट के लिए Vivo का एक अलग V80 Lite 5G भी है, जबकि भूटान में जल्द ही S2 पर बेस्ड V80 Lite आने की उम्मीद है। आइए Vivo V80 Lite 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vivo V80 Lite 5G Price

Vivo V80 Lite 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत PKR124,999 (लगभग ₹43,000) और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत PKR145,999 (लगभग ₹50,300) है। यह स्मार्टफोन सफायर ब्लू और सिल्क व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है।

Vivo V80 Lite 5G Features & Specifications

Vivo V80 Lite 5G में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1260 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 449ppi डेंसिटी और 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 के साथ आता है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन 4nm MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट से लैस किया गया है। इस फोन में 8GB LPDDR4X RAM और 128GB/256GB UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। इसमें रैम को करीबन 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में 7,050mAh की बैटरी मिलती है जो कि 44W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo V80 Lite 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में ब्लूटूथ 5.4, ड्यूल बैंड वाई-फाई और यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट मिलता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। वहीं MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन और ड्रॉप टेस्ट प्रूफ भी है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 164.42 मिमी, चौड़ाई 75.25 मिमी, मोटाई 7.99 मिमी/8.10 मिमी और वजन 197/199ग्राम है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  3. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  4. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  6. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  7. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  8. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  9. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »