Haier ने भारतीय बाजार में अपनी स्मार्ट टीवी लाइनअप में विस्तार करते हुए Haier Mini LED M70 Series को लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Haier
Haier Mini LED M70 Series में 85 इंच डिस्प्ले है।
Haier ने भारतीय बाजार में अपनी स्मार्ट टीवी लाइनअप में विस्तार करते हुए Haier Mini LED M70 Series को लॉन्च कर दिया है। ये टीवी 43 इंच, 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच और 85 इंच की डिस्प्ले साइज में आते हैं। इनमें गूगल टीवी, गूगल एसिस्टें, बिल्ट इन क्रॉमकास्ट, गूगल प्ले स्टोर, वन टच बटन और हैंड्स फ्री वॉयस कंट्रोल मिलता है। यहां हम आपको Haier Mini LED M70 Series के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Haier Mini LED M70 Series के 43 इंच मॉडल की कीमत ₹39,190, 55 इंच मॉडल की कीमत ₹56,590, 65 इंच मॉडल की कीमत ₹74,990, 75 इंच मॉडल की कीमत ₹1,02,990 और 85 इंच मॉडल की कीमत ₹1,69,990 है। Mini LED M70 Series भारत में बिक्री के लिए रिटेल आउटलेट्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
Haier Mini LED M70 में 43 इंच, 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच और 85 इंच की डिस्प्ले का विकल्प मिलता है। डिस्प्ले मिनी एलईडी, डी एलईडी पैनल में आती हैं, जिसका रेजोल्यूशन 3840×2160 पिक्सल, 4K HDR, डॉल्बी विजन, 178°/178° व्यूइंग एंगल, 16:9 आस्पेक्ट रेशियो और 60Hz रिफ्रेश रेट है। इनमें 2GB RAM और 32GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। स्मार्ट फीचर्स में गूगल टीवी, गूगल एसिस्टें, बिल्ट इन क्रॉमकास्ट, गूगल प्ले स्टोर, वन टच बटन और हैंड्स फ्री वॉयस कंट्रोल शामिल है। इनमें पिक्चर के लिए यूजर, स्टैंडर्ड, विविड, स्पोर्ट, मूवी, गेम और एनर्जी सेविंग मोड और MEMC और नौ लोकल डिमिंग है।
ऑडियो के मामले में स्टीरियो स्पीकर, डॉल्बी एटम्स, डीपीएक्स-टीवी, 50W ऑडियो आउटपुट और 30W ऑडियो में 43 इंच मॉडल शामिल है। गेमिंग के लिए गेम मोड, एमईएमसी,60Hz रिफ्रेश रेट, 100–240V, 50/60Hz और स्टैंडबाय पावर कंज्मप्शन है। कनेक्टिविटी विकल्पों में चार HDMI, HDMI 2.1 eARC, दो USB 2.0, एक ईथरनेट लेन और ब्लूटूथ 5.1 शामिल हैं। ये टीवी ब्लैक कलर में आते हैं। कंपनी 43/55/65/75 इंच मॉडल्स के साथ 3 साल की वारंटी और 85 इंच मॉडल के साथ 4 साल की वारंटी प्रदान करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत