Xiaomi 14 Ultra में हो सकता है सर्कुलर शेप वाला कैमरा, लीक हुई इमेज  

इसका डिजाइन Xiaomi 13 Ultra के समान है। इस स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा यूनिट हो सकती है

Xiaomi 14 Ultra में हो सकता है सर्कुलर शेप वाला कैमरा, लीक हुई इमेज  

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के चार कैमरा होने की संभावना है

ख़ास बातें
  • इस सीरीज का 25 फरवरी को इंटरनेशनल लॉन्च जाएगा
  • इसमें Xiaomi 14 Ultra को भी शामिल किया जा सकता है
  • इसकी कैमरा यूनिट में Sony का नया LYT900 1 इंच सेंसर हो सकता है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi ने पिछले वर्ष अक्टूबर में Xiaomi 14 सीरीज को चीन में पेश किया था। इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया गया है। इस सीरीज का 25 फरवरी को इंटरनेशनल लॉन्च किया जाएगा। इसमें  Xiaomi 14 Ultra को भी शामिल किया जा सकता है।  

टिप्सटर Digital Chat Station ने चाइनीज मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर Xiaomi 14 Ultra की कथित इमेज पोस्ट की है। इसमें यह स्मार्टफोन सर्कुलर शेप वाले कैमरा और ऑफ व्हाइट कलर में दिख रहा है। इसका डिजाइन Xiaomi 13 Ultra के समान है। इस स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल के चार कैमरा होने की संभावना है। इसकी कैमरा यूनिट में Sony का नया LYT900 1 इंच सेंसर f/1.63 अपार्चर के साथ हो सकता है। इसमें 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन 2K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट मिल सकती है। 

Xiaomi 14 में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का नया Snapdragon 8 Gen 3 SoC है। इस स्मार्टफोन की 4,610 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह शाओमी के नए HyperOS यूजर इंटरफेस के साथ पहले स्मार्टफोन हैं। Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 SoC है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 16 GB का RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है। Xiaomi 14 Pro के 12 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 4,999 (लगभग 56,500 रुपये), 16 GB + 512 GB वेरिएंट का CNY 5,499 (लगभग 62,000 रुपये) और 16 GB + 1 TB का CNY 5,999 (लगभग 68,200 रुपये) का है।  Xiaomi 14 के 8 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 3,999 (लगभग 50,000 रुपये), 8 GB + 256 GB का CNY 4,299 (लगभग 48,000 रुपये), 16 GB + 512 GB का CNY 4,599 (लगभग 52,000 रुपये) और  16 GB + 1 TB का प्राइस CNY 4,999 (लगभग 56,000 रुपये) है। 

ये दोनों स्मार्टफोन्स चीन में White, Rock Blue, Snow Mountain Pink और Classic Black कलर्स में उपलब्ध कराए गए थे। ने देश में कंपनी ने रिटेल स्टोर्स से सेल्स बढ़ाने की योजना बनाई है। पिछले कुछ वर्षों से यह ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर फोकस करती रही है। स्मार्टफोन की सेल्स में ऑनलाइन चैनल्स की हिस्सेदारी 44 प्रतिशत की है। रिटेल स्टोर्स का इस सेल्स में बड़ा योगदान है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Compact form factor and aesthetics
  • Excellent camera setup
  • Top-notch performance
  • Excellent display
  • कमियां
  • Bloatware apps
  • Selfie camera is inconsistent in low-light
डिस्प्ले6.36 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4610 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1200x2670 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  7. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  8. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  9. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  10. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »