Xiaomi 14 का 25 फरवरी को होगा इंटरनेशनल लॉन्च

पिछले वर्ष चीन में पेश की गई इस स्मार्टफोन सीरीज में Xiaomi 14 और 14 Pro शामिल थे। इन स्मार्टफोन्स में कंपनी का नया HyperOS यूजर इंटरफेस दिया गया है

Xiaomi 14 का 25 फरवरी को होगा इंटरनेशनल लॉन्च

कंपनी ने देश में रिटेल स्टोर्स से सेल्स बढ़ाने की योजना बनाई है

ख़ास बातें
  • इन स्मार्टफोन्स में कंपनी का नया HyperOS यूजर इंटरफेस दिया गया है
  • शाओमी ने इस सीरीज के Ultra मॉडल के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है
  • Xiaomi 14 में क्वालकॉम का नया Snapdragon 8 Gen 3 SoC प्रोसेसर है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi ने पिछले वर्ष अक्टूबर में Xiaomi 14 सीरीज को चीन में पेश किया था। इन स्मार्टफोन्स में कंपनी का नया HyperOS यूजर इंटरफेस दिया गया है। कंपनी ने Xiaomi 14 सीरीज के इंटरनेशनल लॉन्च की तिथि की जानकारी दी है। इसमें Xiaomi 14, Xiaomi 14 Pro और Ultra मॉडल शामिल हो सकते हैं। 

कंपनी के CEO, Lei Jun ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया है कि Xiaomi 14 सीरीज का मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) से पहले 25 फरवरी को इंटरनेशनल लॉन्च किया जाएगा। MWC का आयोजन 26 से 29 फरवरी तक होना है। हालांकि, शाओमी ने इस सीरीज के Ultra मॉडल के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। 

चीन में पेश की गई इस स्मार्टफोन सीरीज में Xiaomi 14 और 14 Pro शामिल थे। Xiaomi 14 में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का नया Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 4,610 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह शाओमी के नए HyperOS यूजर इंटरफेस के साथ पहले स्मार्टफोन थे। Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 SoC है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 16 GB का RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है। Xiaomi 14 Pro के 12 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 4,999 (लगभग 56,500 रुपये), 16 GB + 512 GB वेरिएंट का CNY 5,499 (लगभग 62,000 रुपये) और 16 GB + 1 TB का CNY 5,999 (लगभग 68,200 रुपये) का है। 

Xiaomi 14 के 8 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 3,999 (लगभग 50,000 रुपये), 8 GB + 256 GB का CNY 4,299 (लगभग 48,000 रुपये), 16 GB + 512 GB का CNY 4,599 (लगभग 52,000 रुपये) और  16 GB + 1 TB का प्राइस CNY 4,999 (लगभग 56,000 रुपये) है। ये दोनों स्मार्टफोन्स चीन में White, Rock Blue, Snow Mountain Pink और Classic Black कलर्स में उपलब्ध कराए गए थे।  शाओमी ने देश में रिटेल स्टोर्स से सेल्स बढ़ाने की योजना बनाई है। पिछले कुछ वर्षों से यह ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर फोकस करती रही है। स्मार्टफोन की सेल्स में ऑनलाइन चैनल्स की हिस्सेदारी 44 प्रतिशत की है। रिटेल स्टोर्स का इस सेल्स में बड़ा योगदान है।  


 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Compact form factor and aesthetics
  • Excellent camera setup
  • Top-notch performance
  • Excellent display
  • कमियां
  • Bloatware apps
  • Selfie camera is inconsistent in low-light
डिस्प्ले6.36 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4610 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1200x2670 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  4. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  6. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  7. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  8. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  9. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  10. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »