Xiaomi 14 की होगी Amazon और Flipkart पर बिक्री, लाइव हुई माइक्रोसाइट

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया गया है। देश में यह स्मार्टफोन 7 मार्च को लॉन्च होगा

Xiaomi 14 की होगी Amazon और Flipkart पर बिक्री, लाइव हुई माइक्रोसाइट

इसमें 6.36 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है

ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष कंपनी ने इस सीरीज को चीन में लॉन्च किया था
  • इस सीरीज में Xiaomi 14 Ultra को भी जोड़ा जाएगा
  • यह स्मार्टफोन 22 फरवरी को चीन में पेश होगा
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi के Xiaomi 14 को अगले महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसमें 6.36 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया गया है। 

इस स्मार्टफोन की Amazon और Flipkart पर बिक्री की जाएगी। इसके लिए इन ई-कॉमर्स साइट्स पर माइक्रोसाइट लाइव हो गई हैं। इसके साथ ही Xiaomi 14 को कंपनी की वेबसाइट के जरिए भी खरीदा जा सकेगा। देश में यह स्मार्टफोन 7 मार्च को लॉन्च होगा।  Xiaomi 14 सीरीज को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) के दौरान 25 फरवरी को इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया जाएगा। पिछले वर्ष कंपनी ने इस सीरीज को चीन में लॉन्च किया था। इस सीरीज में Xiaomi 14 Ultra को भी जोड़ा जाएगा। यह स्मार्टफोन 22 फरवरी को चीन में पेश होगा। 

इस सीरीज के Xiaomi 14 Pro और Xiaomi 14 Ultra को देश में लॉन्च किए जाने की कम संभावना है। इस स्मार्टफोन की 4,610 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह शाओमी के नए HyperOS यूजर इंटरफेस के साथ पहली स्मार्टफोन सीरीज है। Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 SoC है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 16 GB का RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है। Xiaomi 14 Pro के 12 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 4,999 (लगभग 56,500 रुपये), 16 GB + 512 GB वेरिएंट का CNY 5,499 (लगभग 62,000 रुपये) और 16 GB + 1 TB का CNY 5,999 (लगभग 68,200 रुपये) है। 

Xiaomi 14 के 8 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 3,999 (लगभग 50,000 रुपये), 8 GB + 256 GB का CNY 4,299 (लगभग 48,000 रुपये), 16 GB + 512 GB का CNY 4,599 (लगभग 52,000 रुपये) और  16 GB + 1 TB का प्राइस CNY 4,999 (लगभग 56,000 रुपये) है। ये दोनों स्मार्टफोन White, Rock Blue, Snow Mountain Pink और Classic Black कलर्स में हैं। पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में देश में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स लगभग 25 प्रतिशत बढ़ी हैं। इस मार्केट में 18 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ चीन की Xiaomi का पहला स्थान है। शाओमी को Redmi 13C के साथ 5G सेगमेंट में कम प्राइस वाली कैटेगरी में स्मार्टफोन लाने से बिक्री बढ़ाने में आसानी हुई है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  4. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  6. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  7. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  8. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  9. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  10. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »