Vivo Y200e ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च

कंपनी की ओर से दिए गए इस स्मार्टफोन के टीजर से इसके डिजाइन और कलर्स के बारे में जानकारी मिली है

Vivo Y200e ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च

इस स्मार्टफोन को ऑरेंज और ब्लू कलर्स में देखा जा सकता है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को 22 फरवरी को देश में लॉन्च किया जाएगा
  • इसका ऑरेंज कलर वाला वेरिएंट वीगन लेदर फिनिश के साथ है
  • कंपनी की वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन के लिए प्रोडक्ट पेज भी लाइव हो गया है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo का Y200e 5G जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है। कंपनी की ओर से दिए गए इस स्मार्टफोन के टीजर से इसके डिजाइन और कलर्स के बारे में जानकारी मिली है। यह पिछले वर्ष अक्टूबर में लॉन्च की गई Vivo Y200 5G सीरीज में शामिल होगा 

Vivo ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि Y200e 5G को 22 फरवरी को देश में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन के लिए एक प्रोडक्ट पेज भी लाइव हो गया है। इस टीजर में Vivo Y200e 5G को ऑरेंज और ब्लू कलर्स में देखा जा सकता है। इसका ऑरेंज कलर वाला वेरिएंट वीगन लेदर फिनिश के साथ है। इसका ब्लू कलर वाला वेरिएंट टेक्सचर्ड फिनिश के साथ है लेकिन इसका बैक पैनल प्लास्टिक का हो सकता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट एक रेक्टैंगुल कैमरा मॉड्यूल में अलग सर्कुलर यूनिट्स में वर्टिकल तरीके से रखी गई है। इसके साथ एक राउंड LED फ्लैश दिया गया है। Vivo Y200 5G में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 1 SoC चिपसेट है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 4,800 mAh की है। हाल ही में कंपनी ने Y200 5G को 8 GB + 256 GB के नए वेरिएंट में उपलब्ध कराया था। इसका प्राइस 23,999 रुपये का है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था था BIS की वेबसाइट पर लिस्टिंग में नया स्मार्टफोन Vivo के ब्रांड और मॉडल नंबर V2336 के साथ दिखा है। इसका मॉडल नंबर हाल ही में GeekBench V.0 और Bluetooth SIG पर लिस्टिंग्स के समान है। हालांकि, Google Play Console पर इसका अलग मॉडल नंबर V2327 दिया गया है। इस अंतर का कारण नहीं पता चला है। 

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि Vivo Y200e 5G में ऑक्टाकोर चिपसेट दिया जा सकता है जिसका मॉडल नंबर SM4450 है। इस स्मार्टफोन में 8 GB का RAM हो सकता है। इसके अन्य RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स के बारे में जानकारी नहीं मिली है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Funtouch OS 14 पर चल सकता है। इसमें फुल HD+ स्क्रीन 1,080x2,400 रिजॉल्यूशन के साथ हो सकती है। 


 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  11. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  2. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  6. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  9. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  10. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »