Vivo X500 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 दिया जा सकता है। Vivo X500 सीरीज में इस चिपसेट का इस्तेमाल करने वाला यह पहला स्मार्टफोन होगा
यह एक सांकेतिक इमेज है
बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo ने हाल ही में नई स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च किया था। चीन में पेश की गई इस सीरीज में Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max शामिल हैं। इस सीरीज में जल्द Vivo X500 Ultra को जोड़ा जा सकता है।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि इस स्मार्टफोन को अगले वर्ष मार्च या अप्रैल में चीन में पेश तिया जा सकता है। Vivo X500 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 दिया जा सकता है। Vivo X500 सीरीज में इस चिपसेट का इस्तेमाल करने वाला यह पहला स्मार्टफोन होगा। इस चिपसेट में 5 GHz तक की पीक क्लॉक स्पीड वाले दो प्राइम कोर्स हैं।
हाल ही में इस टिप्सटर ने दावा किया था कि इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल के तीन पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिए जा सकते हैं। इन कैमरा के लिए 1/1.12 इंच, 1/1.3 इंच और 1/1.4 इंच ऑप्टिकल फॉर्मेट का इस्तेमाल हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.85 इंच LTPO BOE डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। Vivo X500 Ultra में थिन बेजेल्स और राउंडेड कॉर्नर्स हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में Vivo X500 सीरीज को जल्द लॉन्च किया जाएगा। ऑस्ट्रिया में Vivo की वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन सीरीज के लिए एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है।
यूरोपियन यूनियन (EU) में Vivo X500 सीरीज को 27 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। यूरोपियन प्रोडक्ट रजिस्ट्री फॉर एनर्जी लेबलिंग (EPREL) के डेटाबेस पर Vivo X500 Pro Max, Vivo X500 Pro और Vivo X50 की क्रमशः मॉडल नंबर्स - V2610, V2621 और V2622 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस लिस्टिंग से Vivo X500 में 5,180 mAh की बैटरी होने का पता चला है, जिसे 5,300 mAh की बैटरी के तौर पर दिखाया जा सकता है। Vivo X500 Pro में 6,305 mAh की बैटरी है, जिसकी मार्केटिंग 6,500 mAh की बैटरी के तौर पर की जा सकती है। चीन में लॉन्च किए गए इन स्मार्टफोन्स की बैटरी कैपेसिटी की तुलना में यह कम है। चीन में Vivo X500 को 7,500 mAh, Vivo X500 Pro को 6,510 mAh और Vivo X500 Pro Max को 8,000 mAh की बैटरी के साथ उपलब्ध कराया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999