Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल

इस सीरीज के Vivo X500 Pro के लिए Sunny White और Moonlight Black कलर्स के विकल्प हो सकते हैं। यूरोप में Vivo X500 Pro Max को Starry Grey और Moonlight Black कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है

Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल

Photo Credit: Vivo

पिछले महीने इस सीरीज को चीन में पेश किया गया था

ख़ास बातें
  • इंटरनेशनल मार्केट में Vivo X500 सीरीज को 28 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा
  • इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल के चीन के बाहर लॉन्च की कम संभावना है
  • Vivo X500 Pro Max में कैमरा से जुड़े एडवांस्ड फीचर्स मिल सकते हैं
विज्ञापन

स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Vivo की नई सीरीज को जल्द भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले महीने चीन में Vivo X500 सीरीज को पेश किया गया था। इस सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max शामिल हैं। 

इंडस्ट्री के सूत्रों ने बताया है कि भारत में Vivo X500 सीरीज को नवंबर में लॉन्च किया जा सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन सीरीज को 28 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल के चीन के बाहर लॉन्च की कम संभावना है। Vivo X500 Pro Max में कैमरा से जुड़े एडवांस्ड फीचर्स मिल सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 960 fps पर 4K सिनेमैटिक स्लो-मोशन रिकॉर्डिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। इस सीरीज के Vivo X500 Pro के लिए Sunny White और Moonlight Black कलर्स के विकल्प हो सकते हैं। यूरोप में Vivo X500 Pro Max को Starry Grey और Moonlight Black कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। 

पिछले महीने चीन में पेश किए गए Vivo X500 में 6.59 इंच 1.5K (1,260 x 2,750 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9600M चिपेट दिया गया है। Vivo X500 की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

इस सीरीज के Vivo X500 Pro में 6.36 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले और Vivo X500 Pro Max में 6.85 इंच 2K (1,440 x 3,168 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले है। इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600 Pro का इस्तेमाल किया गया है। Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। Vivo X500 Pro में 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और Vivo X500 Pro Max में 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। इन दोनों स्मार्टफोन्स के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Vivo X500 Pro में 6,510 mAh और Vivo X500 Pro Max में 8,000 mAh की बैटरी है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  3. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  4. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  5. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  6. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  7. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  9. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  2. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  3. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  4. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  5. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  6. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  7. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  8. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
  9. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  10. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »