Flipkart पर दिवाली के मौके पर Samsung Galaxy S25 5G पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है।
Photo Credit: Samsung
Samsung Galaxy S25 5G में 6.2 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है।
दिवाली के मौके पर Flipkart Big Bang Diwali Sale 2026 शुरू हो जा रही है। 28 तारीख को शुरू होने वाली इस सेल से पहले ही ई-कॉमर्स साइट पर स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। आज हम इस साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy S25 5G पर मिलने वाली डील की बात कर रहे हैं। आमतौर पर अधिकतर फोन रैम, स्टोरेज और कंपोनेंट की कीमत में बढ़ोतरी के बाद महंगे हुए हैं, लेकिन यह फ्लैगशिप फोन बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।
Samsung Galaxy S25 5G (12GB+128GB) फ्लिपकार्ट पर ₹57,999 में उपलब्ध हो रहा है। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹2900 इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹55,099 हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर ₹46,150 कीमत कम हो सकती है। आपको बता दें कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की वर्तमान स्थिति और मॉडल पर निर्भर करता है। यह फोन इस साल जनवरी में ₹80,999 में लॉन्च हुआ था, जिस हिसाब से ₹25,900 सस्ता मिल रहा है।
Samsung Galaxy S25 5G में 6.2 इंच की फुल एचडी प्लस Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन की लंबाई 146.9 मिमी, चौड़ाई 70.5 मिमी, मोटाई 7.2 मिमी और वजन 162 ग्राम है। कनेक्टिविटी विकल्पों में ड्यूल सिम सपोर्ट, 5जी, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, वाई-फाई और यूएसबी टाइप सी पोर्ट 3.2 दिया गया है।
Galaxy S25 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। वहीं फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा आता है। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर मिलता है। यह फोन 4,000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत