OnePlus 16 की रियर कैमरा यूनिट में f/1.6 अपार्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है
Photo Credit: OnePlus
हाल ही में इस स्मार्टफोन को चीन में पेश किया गया है
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर OnePlus का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में OnePlus 16 को चीन में पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 दिया गया है। OnePlus 16 में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। पिछले वर्ष पेश किए गए OnePlus 15 की यह जगह लेगा।
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस स्मार्टफोन के प्राइसेज चीन में लॉन्च किए गए OnePlus 16 से ज्यादा हो सकते हैं। OnePlus 16 के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 5,999 (लगभग 85,700 रुपये ), 12 GB+ 512GB का CNY 6,799 (लगभग 97,200 रुपये), 16 GB + 512 GB का CNY 7,499 (लगभग 1,07,300 रुपये) और 16 GB + 1TB वाले वेरिएंट का CNY 8,499 (लगभग 1,21,600 रुपये) का है। इस स्मार्टफोन को तीन कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।
भारत में लॉन्च होने वाले OnePlus 16 के स्पेसिफिकेशंस इसके चाइनीज वर्जन के समान हो सकते हैं। हाल ही में एक टिप्सटर ने बताया था कि OnePlus 16 के भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किए जान वाले वेरिएंट्स की मॉडल नंबर्स - CPH2901, CPH2903 और CPH2905 के साथ टेस्टिंग की जा रही है। चीन में पेश किए गए OnePlus 16 में 6.78 इंच FHD+ डिस्प्ले (2,772 × 1,272 पिक्सल्स) 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया गया है। यह Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 पर चलता है।
OnePlus 16 की रियर कैमरा यूनिट में f/1.6 अपार्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 9,000 mAh की बैटरी 100 W SuperVOOC फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Bluetooth, Wi-Fi, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। OnePlus 15 में 6.78 इंच FHD+ LTPO AMOLED स्क्रीन है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा