OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 

इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल को तीन कलर्स - Radiant White, Tempered और Midnight Black और OnePlus Ace 7 Pro को Radiant White, Windbreaker और Midnight Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा

OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 

Photo Credit: OnePlus

इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन 29 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा

ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 7 सीरीज में बेस मॉडल के अलावा OnePlus Ace 7 Pro शामिल होगा
  • इस स्मार्टफोन सीरीज को 29 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा
  • OnePlus Ace 7 Pro में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus की नई सीरीज को इस सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। OnePlus Ace 7 सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा OnePlus Ace 7 Pro शामिल होगा। इन स्मार्टफोन्स में BOE डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसमें चुनिंदा गेम्स के लिए 185 Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलेगा। 

OnePlus ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि OnePlus Ace 7 Pro की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 3.5x ऑप्टिकल जूम के लिए सपोर्ट के साथ पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। इसके साथ ही कंपनी ने इस स्मार्टफोन से लिए गए वाइड और जूम्ड-इन शॉट्स के कैमरा सैम्प्ल भी दिखाए हैं। इस स्मार्टफोन सीरीज में OnePlus की ओर से डिवेलप किया गया Esports Tri-Core चिप सिस्टम भी दिया जाएगा। इससे इन स्मार्टफोन्स का परफॉर्मेंस बेहतर होने का दावा किया गया है। 

OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro में स्क्वेयर-शेप वाला कैमरा आइलैंड दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स की रियर कैमरा यूनिट में तीन कैमरा और LED फ्लैश है। हाल ही में OnePlus की चीन में यूनिट के प्रेसिडेंट, Li Jie ने बताया था कि आगामी स्मार्टफोन सीरीज में दो अलग एयरफ्लो चैनल्स का इस्तेमाल किया जाएगा। इनमें से एक चिपसेट को हीट से बचाने और दूसरा रियर पैनल में डायरेक्ट कूल एयर के लिए होगा। OnePlus का दावा है कि स्मार्टफोन इंडस्ट्री में इस डिजाइन का पहली बार इस्तेमाल किया जा रहा है। इस डिजाइन में यह भी ध्यान रखा गया है कि गेमिंग के दौरान यूजर्स अपने फोन को कैसे पकड़ते हैं। OnePlus Ace 7 में प्रोसेसर के तौर  पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 V और OnePlus Ace 7 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जाएगा। 

इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन 29 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल को तीन कलर्स - Radiant White, Tempered और Midnight Black और OnePlus Ace 7 Pro को Radiant White, Windbreaker और Midnight Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा।  बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro की लिस्टिंग हुई है। OnePlus Ace 7 Pro को सिंगल-कोर टेस्ट में 3,112 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,451 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  2. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  3. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  4. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  5. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  6. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  7. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  8. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
  9. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  10. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »