• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड

धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड

भविष्य में एआई के साथ-साथ ह्यूमनॉयड रोबोट के लिए रैम की डिमांड जमकर बढ़ने वाली है।

धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड

Photo Credit: Pexels

रैम और मेमोरी चिप्स की डिमांड ज्यादा बढ़ती जा रही है।

ख़ास बातें
  • रैम और मेमोरी चिप्स की डिमांड ज्यादा बढ़ती जा रही है।
  • आने वाले समय में कंप्यूटर की मेमोरी की डिमांड बढ़ने वाली हैं।
  • स्मार्टफोन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स और टेक उपकरण लगातार महंगे हो रहे हैं।
विज्ञापन

दुनिया भर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आने के बाद से रैम और मेमोरी चिप्स की डिमांड ज्यादा बढ़ती जा रही है। इसकी वजह से स्मार्टफोन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स और टेक उपकरण लगातार महंगे हो रहे हैं। डाटा सेंटर्स दुनिया में बढ़ रहे हैं और उनमें सबसे ज्यादा रैम और मेमोरी स्टोरेज की जरूरत हो रही है। अगर आपको लगता है कि एक समय पर जाकर यह स्थिर होने वाला है तो आप बिलकुल गलत सोच रहे हैं। दरअसल ह्यूमनॉयड रोबोट का प्रोडक्शन बढ़े स्तर पर हो रहा है, जिसके बाद स्थिति और ज्यादा भयंकर होने वाली है। एलन मस्क का कहना है कि रैम और मेमोरी चिप्स की डिमांड आगे और ज्यादा बढ़ने वाली हैं। रोबोट के लिए रैम की जरूरत धरती पर सबसे ज्यादा होगी और आगे यह डिमांड और तेजी से बढ़ने वाली है। आइए मस्क ने रैम को लेकर क्या कहा इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

रैम की डिमांड बढ़ेगी

एलन मस्क ने X पर पोस्ट पर जवाब देते हुए कहा कि मेमोरी चिप की डिमांड बढ़ रही है। दरअसल एक्स पर पोस्ट के थ्रेड में काउंटरप्वाइंट की रिसर्च के हवाले से रिपोर्ट थी, जिसमें बताया गया था कि आने वाले समय में कंप्यूटर की मेमोरी की डिमांड बढ़ने वाली हैं। रिपोर्ट से पता चलता है कि ह्यूमनॉइड रोबोट के लिए DRAM की डिमांड 2030 तक 20 गुना बढ़ने वाली है। अभी 2026 में इसकी डिमांड 8,300TB है तो यह 2030 तक बढ़कर 1,72,000TB तक हो जाएगी।

मस्क ने रिपोर्ट को बताया बेतुका


एलन मस्क ने इस रिपोर्ट को बेतुका बताते हुए कहा कि आने वाले समय में रोबोट के लिए रैम की जरूरत धरती पर बाकी किसी भी चीजों से ज्यादा होंगी। रोबोट के लिए रैम की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ेगी, क्योंकि धरती पर किसी चीज को आकार देने के लिए रोबोट का किसी फिजिकल सब्सट्रेट पर होना होना जरूरी है, बाकि कोई चीज ऐसा नहीं कर सकती है। सुपर इंटेलिजेंस (SI) की जरूरत तो इससे भी बहुत ज्यादा होंगी, लेकिन सुपर इंटेलिजेंस का करीबन 100% हिस्सा डीप स्पेस में बने कंप्यूटिंग के रूप में होगा। तो यह जाहिर सी बात है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Elon Musk, RAM, Humanoid Robot, DRAM, AI
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में EV की सेल्स आठ प्रतिशत बढ़कर 20 लाख यूनिट्स से ज्यादा
  2. Oppo Watch 5 हुई लॉन्च, 1.85 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oppo Reno 17 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. 10,050mAh बैटरी वाला Oppo Pad Air 6 टैबलेट लॉन्च, 12.1 इंच डिस्प्ले के साथ मिलेगी 12GB RAM
  5. TCL ने टैबलेट के लिए नए 10.95 इंच OLED डिस्प्ले किए पेश, जानें इनकी खासियत
  6. Grand Theft Auto 6 को लॉन्च से पहले मिला 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू
  7. 13,500mAh बैटरी और 7 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा Honor का नया स्मार्टफोन! लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स
  8. Apple का नया AI ऐप बताएगा आपकी सेहत का हाल! मेडिकल रिसर्च से जुटाएगा जानकारी
  9. Jio यूजर्स के लिए अलर्ट! मोबाइल रीचार्ज खत्म हुआ तो बंद हो जाएगी सर्विस?
  10. Nvidia के CEO की पोस्ट पर वापसी की कोशिश में जुटे Jensen Huang
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »