Vivo X300 Pro में होगा 6.78 इंच फ्लैट डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी

Vivo X300 Pro में 6.78 इंच फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले बहुत स्लिम बेजेल्स के साथ होगा

Vivo X300 Pro में होगा 6.78 इंच फ्लैट डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी

इस स्मार्टफोन सीरीज में 50 मेगापिक्सल के Zeiss के सपोर्ट वालेसेल्फी कैमरा होंगे

ख़ास बातें
  • इस सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Vivo X300 Pro शामिल हो सकता है
  • Vivo X300 Pro में 6.78 इंच फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले बहुत स्लिम बेजेल्स के साथ होगा
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo की Vivo X300 सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Vivo X300 Pro शामिल हो सकता है। पिछले कुछ सप्ताह में कंपनी ने आगामी स्मार्टफोन्स के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में टीजर दिए हैं। 

Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर, Han Boxiao ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि इस सीरीज के Vivo X300 Pro में 6.78 इंच फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले बहुत स्लिम बेजेल्स के साथ होगा। Vivo X200 Pro में क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया था। एक अन्य पोस्ट में Han ने आगामी Vivo X300 सीरीज के डिजाइन का टीजर दिया है। इसमें एक स्मार्टफोन का कैमरा बंप दिख रहा है, जो राउंडेड ऐजेज के साथ एक स्क्वेयर मॉड्यूल है। उन्होंने बताया है कि Vivo X300 और X300 Pro की सबसे स्लिम प्वाइंट पर थिकनेस 7 mm की होगी। इस स्मार्टफोन सीरीज के बेस वेरिएंट में कॉम्पैक्ट 6.3 इंच डिस्प्ले हो सकता है। 

इसके साथ ही Han ने यह पुष्टि की है कि इस स्मार्टफोन सीरीज में 50 मेगापिक्सल के Zeiss के सपोर्ट वाले 92 डिग्री वाइड-एंगल सेल्फी कैमरा ऑटोफोकस के साथ होंगे। Vivo X300 में 200 मेगापिक्सल का Zeiss प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का Zeiss APO सुपर पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। Vivo X300 Pro में 200 मेगापिक्सल का Zeiss HPB Thanos पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-828 प्राइमरी कैमरा होगा। कंपनी के X200 Pro में 6,000 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ थी। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ है। 

हाल ही में चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट 3C पर Vivo के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - V2502DA के साथ लिस्टिंग हुई है। Gizmochina की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि यह Vivo X300 Pro का सैटेलाइट कम्युनिकेशन एडिशन है। इससे इस स्मार्टफोन के साथ 90 W का चार्जर होने का संकेत मिला है। पिछले वर्ष पेश किए गए कंपनी के X200 Pro में 6,000 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ थी। Vivo X300 का BeiDou सैटेलाइट मैसेजिंग सर्विस को सपोर्ट करने वाला एक अलग वेरिएंट भी पेश किया जा सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  3. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  5. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  6. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  7. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  9. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »