Vivo X300 सीरीज की सेल आज से शुरू, बंपर डिस्काउंट के साथ 1 साल की एक्सटेंड वारंटी और ऐसे फायदे
Vivo X300 और Vivo X300 Pro की बिक्री आज से भारतीय बाजार में शुरू हो गई है। Vivo X300 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 75,999 रुपये, 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 81,999 रुपये और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 85,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन एलीट ब्लैक, मिस्ट ब्लू और सम्मिट रेड कलर ऑप्शन में आता है। जबकि Vivo X300 Pro के 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,09,999 रुपये है।