• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo X200T जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल की Zeiss ब्रांडेड रियर कैमरा यूनिट

Vivo X200T जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल की Zeiss ब्रांडेड रियर कैमरा यूनिट

Vivo X200T को देश में 27 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। इसकी बिक्री Vivo के ई-स्टोर, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी

Vivo X200T जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल की Zeiss ब्रांडेड रियर कैमरा यूनिट

Photo Credit: Vivo

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है

ख़ास बातें
  • Vivo X200T में MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट दिया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में में 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी
  • इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo का नया स्मार्टफोन अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। Vivo X200T में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9400+ का इस्तेमाल किया जाएगा। यह X200 सीरीज में शामिल होगा। इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Vivo X200 Pro शामिल हैं। 

कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि Vivo X200T को देश में 27 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। इसकी बिक्री Vivo के ई-स्टोर, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9400+ दिया जाएगा। Vivo X200T में 50 मेगापिक्सल की Zeiss ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलेगा। 

इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। Vivo X200T के रियर कैमरा सिस्टम में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-702 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का Samsung JN1 कैमरा और 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 पेरिस्कोप कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। Vivo X200T को Seaside Lilac और Stellar Black कलर्स में लाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 'वर्चुअल ग्राफिक्स कार्ड' और 'फ्रेम इंटरपोलेशन टेक्नोलॉजी' हो सकती है। इससे यह स्मार्टफोन गेमिंग के दौरान बेहतर विजुअल्स के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से अतिरिक्त फ्रेम्स जेनरेट कर सकेगा। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। 

हाल ही में एक टिप्सटर ने बताया था कि Vivo X200T के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 59,999 रुपये और 12 GB + 512 GB वेरिएंट का 69,999 रुपये हो सकता है। इस सीरीज के Vivo X200 Pro में 6.78 इंच 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले (2,800 x 1,260 पिक्सल्स) दिया गया है, यह 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9400 दिया गया है।  Vivo X200 Pro की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony कैमरा, 50 मेगापिक्सल का Samsung JN1 कैमरा और 200 मेगापिक्सल कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »