इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। Vivo X200T के रियर कैमरा सिस्टम में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-702 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का Samsung JN1 कैमरा और 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 पेरिस्कोप कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है।
इस स्मार्टफोन में Zeiss ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। Vivo X200T में 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन को Seaside Lilac और Stellar Black कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। Vivo X200T में 'वर्चुअल ग्राफिक्स कार्ड' और 'फ्रेम इंटरपोलेशन टेक्नोलॉजी' मिल सकती है।