वीवो वी9 को लॉन्च किए जाने से पहले स्पेसिफिकेशन और डिजाइन आधिकारिक

वीवो वी9 स्मार्टफोन को भारत में 23 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। अभी इस फोन को आधिकारिक तौर पर पेश किए जाने में वक्त है लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि वीवो इस फोन को आधिकारिक करने की हड़बड़ी में है।

वीवो वी9 को लॉन्च किए जाने से पहले स्पेसिफिकेशन और डिजाइन आधिकारिक
ख़ास बातें
  • वीवो वी9 स्मार्टफोन को भारत में 23 मार्च को लॉन्च किया जाएगा
  • वीवो इंडिया की अपनी ई-कॉमर्स साइट पर वीवो वी9 को किया गया लिस्ट
  • इसके अतिरिक्त फोन का फ्रंट कैमरा एआई और एआर पर आधारित फीचर से लैस होगा
विज्ञापन
वीवो वी9 स्मार्टफोन को भारत में 23 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। अभी इस फोन को आधिकारिक तौर पर पेश किए जाने में वक्त है लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि वीवो इस फोन को आधिकारिक करने की हड़बड़ी में है। दरअसल, वीवो इंडिया की लिस्टिंग से इस स्मार्टफोन के बारे में बहुत कुछ पता चला है। स्पेसिफिकेशन से लेकर कलर वेरिएंट सार्वजनिक हो गए हैं। मज़ेदार बात यह है कि कीमत वाली जगह पर 1 करोड़ का ज़िक्र है।

वीवो की अपनी ई-कॉमर्स साइट पर वीवो वी9 की लिस्टिंग के मुताबिक, स्मार्टफोन पर्ल ब्लैक और गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा। इसके अतिरिक्त फोन का फ्रंट कैमरा एआई और एआर पर आधारित फीचर से लैस होगा। इनमें एआई फेस ब्यूटी, जेंडर डिटेक्शन और एआर स्टिकर्स शामिल हैं। मज़ेदार बात यह भी है कि ग्राफिक्स वाली तस्वीर में जो वॉलपेपर इस्तेमाल हुआ है वो iPhone X वाला ही है।
 

Vivo V9 के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वीवो वी9 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलता है। फोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना भी संभव होगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो लिस्टिंग से पता चला है कि पिछले हिस्से पर दो रियर कैमरे होंगे। इनका सेटअप आईफोन X जैसा ही होगा। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। साथ में एलईडी फ्लैश भी मौज़ूद है। फ्रंट पैनल का कैमरा 24 मेगापिक्सल का है। दोनों ही कैमरे का अपर्चर एफ/2.0 है। बैटरी 3260 एमएएच की है।

वीवो वी9 के कनेक्टिविटी फीचर में 3जी, 4जी, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई, जीपीएस, यूएसबी 2.0 ओटीजी और एफएम रेडियो शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, कंपास, फिंगरप्रिंट सेंसर और जायरोस्कोप हैंडसेट का हिस्सा होंगे। फोन का डाइमेंशन 154.8x75x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good performance
  • Up-to-date software
  • Feature-packed custom UI
  • कमियां
  • Poor low-light camera performance
  • Battery life could be better
  • Display has a reddish tinge
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 626
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3260 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »