Vivo V9 हुआ 2,000 रुपये सस्ता, जानें नई कीमत

जानकारी मिली है कि Vivo V9 अब 20,990 रुपये में बिक रहा है। Vivo V9 को नई कीमत में Amazon, Flipkart, Paytm Mall और Vivo E-Store से खरीदा जा सकताा है।

Vivo V9 हुआ 2,000 रुपये सस्ता, जानें नई कीमत
ख़ास बातें
  • लॉन्च के वक्त 22,990 रुपये थी Vivo V9 की कीमत
  • Vivo V9 आईफोन X जैसे 'नॉच' के साथ आने वाले शुरुआती फोन में से है
  • 24 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस है Vivo V9
विज्ञापन
Vivo V9 की कीमत में कटौती कर दी गई है। Vivo ब्रांड के मिड-रेंज स्मार्टफोन Vivo V9 को इस साल मार्च महीने में लॉन्च किया गया था। भारत में इस फोन का सिर्फ एक वेरिएंट बेचा जाता है जिसकी कीमत लॉन्च के वक्त 22,990 रुपये थी। जानकारी मिली है कि Vivo V9 अब 20,990 रुपये में बिकेगा Vivo V9 को नई कीमत में Amazon, Flipkart, Paytm Mall और Vivo E-Store से खरीदा जा सकताा है। अहम फीचर की बात करें तो आपको वीवो वी9 में आईफोन X जैसा 'नॉच' मिलेगा और इसी नॉच में 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौज़ूद है। इसके अलावा वीवो के नए स्मार्टफोन में दो रियर कैमरे हैं और इसमें 6.3 इंच 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले है। फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है।
 

Vivo V9 के स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम वीवो वी9 में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद है 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है। वीवो का लेटेस्ट स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलेगा।

अब बात वीवो वी9 के कैमरे की। फ्रंट पैनल पर 24 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर वाला है। फ्रंट कैमरा एआर स्टीकर्स, फेस अनलॉक और फेस ब्यूटी मोड जैसे फीचर के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इन फीचर से बेहतर आउटपुट पाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को इस्तेमाल में लाया जाता है। वहीं, पिछले हिस्से पर दो सेंसर हैं। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी 5 मेगापिक्सल का। रियर कैमरे का भी अपर्चर एफ/2.0 ही है। इसमें कोई दोमत नहीं कि यूज़र रियर कैमरे से बोकेह इफेक्ट हासिल कर पाएंगे।

बैटरी 3260 एमएएच की है। वीवो वी9 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। बता दें कि इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है। थाइलैंड में लॉन्च किए गए इस फोन को गोल्ड व ब्लैक सेरामिक रंग में उपलब्ध कराया गया है। इसकी कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 154.81x75.03x7.89 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good performance
  • Up-to-date software
  • Feature-packed custom UI
  • कमियां
  • Poor low-light camera performance
  • Battery life could be better
  • Display has a reddish tinge
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 626
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3260 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo 9 Price Cut
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »