Vivo V70 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 35,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस

इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है

Vivo V70 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 35,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस

Photo Credit: Vivo

इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच 1.5K Q10+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7360 Turbo है
  • हाल ही में Vivo V70 FE को चीन में पेश किया गया था
विज्ञापन

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo ने हाल ही में Vivo V70 और Vivo V70 FE को इंडोनेशिया में पेश किया था। Vivo V70 FE को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच 1.5K Q10+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। Vivo V70 FE में MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X एक पोस्ट में टिप्सटर passionategeekz ने एक पोस्ट में बताया है कि इस स्मार्टफोन का प्राइस 35,000 रुपये से कम हो सकता है। भारत में Vivo V70 FE को अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon के जरिए की जा सकती है। Vivo V70 FE के स्पेसिफिकेशंस इंडोनेशिया में पेश किए गए इसके मॉडल के समान हो सकते हैं। 

इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का इंडोनेशिया में प्राइस IDR 64,99,000 (लगभग 35,600 रुपये) 12 GB + 256 GB का IDR 71,99,000 (लगभग 39,400 रुपये) और 8 GB + 512 GB वाले वेरिएंट का IDR 73,99,900 (लगभग 40,300 रुपये) का है। Vivo V70 FE को Silver, Blue और Light Purple कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इंडोनेशिया में पेश किए गए Vivo V70 FE में 6.83 इंच का Q10+ AMOLED (1,260 × 2,800 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7360 Turbo दिया गया है। 

इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi Fi, Bluetooth, NFC और USB Type C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 9 0W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। भारत में हाल ही में  Vivo X300 FE को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 6,500 mAh की बैटरी दी गई है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 16T 5G में होगा 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा, 8000mAh बैटरी
  2. फोन के पीछे चिपकते ही शुरू होगी चार्जिंग! इस प्राइस पर आया URBN का नया 10,000mAh पावर बैंक
  3. itel A100 Pro भारत में लॉन्च: कम बजट में मिलिट्री ग्रेड मजबूती और Ultralink नेटवर्क टेक्नोलॉजी!
  4. 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी के साथ Moto G37 हुआ लॉन्च, यहां जानें कीमत से लेकर सबकुछ
  5. Moto Buds 2 भारत में लॉन्च, बजट में मिलेगा ANC, Spatial Audio और 48 घंटे बैटरी बैकअप!
  6. 7000mAh बैटरी, Dimensity 6400 चिपसेट वाला Moto G37 Power लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Free Fire Max Redeem Codes: फ्री डायमंड्स, स्किन्स और रिवॉर्ड्स के लिए तुरंत करें ये 10 कोड रिडीम
  8. इंजन स्टार्ट कर लो! भारत में लाइव हुआ Forza Horizon 6, जानें कीमत और प्लेटफॉर्म डिटेल्स
  9. Amazon Fire TV Stick HD लॉन्च, ज्यादा तेज स्पीड के साथ दमदार गेमिंग और कंटेंट फीचर्स, जानें कीमत
  10. PF के लिए ऑनलाइन कैसे करें क्लैम, नियोक्ता की मंजूरी की नहीं पड़ेगी जरूरत, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »