Amazon ने भारत में नया Fire TV Stick HD लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Amazon
Amazon Fire TV Stick HD काफी तेज स्पीड प्रदान करता है।
Amazon ने भारत में नया Fire TV Stick HD लॉन्च कर दिया है। यह अमेजन का अब तक का सबसे फास्ट एचडी स्ट्रीमिंग स्टिक है, जो पिछले मॉडल के मुकाबले में 30% ज्यादा तेज परफॉर्मेंस प्रदान करता है। इसमें ग्राहकों को एचडीआर10+ और वाई-फाई 6 का सपोर्ट मिलता है। यह फुल एचडी स्ट्रीमिंग स्लिम और ज्यादा पोर्टेबल डिजाइन और ज्यादा तेज नेविगेशन के लिए डिजाइन किया गया है। ग्राहक फायर टीवी स्टिक एचडी के साथ कई कंटेंट प्रोवाइडर्स से लाखों फिल्म और टीवी एपिसोड स्ट्रीम कर सकते हैं। इसके अलावा कंसोल की जरूरत के बिना एक्सबॉक्स क्लाउड गेमिंग का मजा ले सकते हैं। आइए Amazon Fire TV Stick HD के बारे में विस्तार से जानते हैं।
कीमत की बात की जाए तो Amazon Fire TV Stick HD की कीमत 4,999 रुपये है। यह डिवाइस बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट Amazon, Blinkit, Flipkart, Swiggy Instamart, Zepto और के साथ रिटेल स्टोर्स पर जल्द ही उपलब्ध होगा।
Amazon Fire TV Stick HD काफी तेज स्पीड प्रदान करता है। यह पिछले मॉडल के मुकाबले में औसतन 30 प्रतिशत ज्यादा तेज है। यह तेजी से चालू होता है और तेजी से ऐप खोलता है। यह HDR10+ के साथ 1080p फुल HD स्ट्रीमिंग की सुविधा प्रदान करता है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 और वाई-फाई 6 शामिल हैं। नया Fire TV Stick HD, Amazon का अब तक का सबसे स्लिम स्ट्रीमिंग स्टिक है। इसे डायरेक्ट पावर के जरिए टीवी के यूएसबी पोर्ट से पावर दी जा सकती है, जिससे यह वॉल एडॉप्टर की जरूरत के बिना टीवी के पीछे आसानी से फिट हो जाता है। यह नया डिवाइस कैरी-ऑन बैग या छोटी जेब में आसानी से फिट होने के लिए डिजाइन किया गया है।
फायर टीवी स्टिक एचडी पहले से बेहतर, ज्यादा क्लीन, फास्ट और मैनेज कंटेंट प्रदान करता है। इसमें फिल्मों, टीवी शो, फ्री और लाइव कंटेंट के लिए अलग-अलग कैटेगरी हैं, जिससे ग्राहक अपनी पसंद का कंटेंट जल्दी खोज सकते हैं। यह इंटरफेस के अंदर स्मार्ट होम कंट्रोल को आसानी से उपलब्ध कराता है, जिससे एसी, गीजर, फैन और लाइट जैसे एलेक्सा स्मार्ट अप्लायंसेज को मैनेज करना आसान हो जाता है।
Fire TV Stick HD के साथ ग्राहक Appstore पर Prime Video, Netflix, JioHotstar, YouTube, Zee5 और अन्य जैसे हजारों ऐप्स पर लाखों फिल्में और टीवी शो के एपिसोड देख सकते हैं। इसके अलावा स्पोर्ट्स मैच, न्यूज और अन्य लाइव कंटेंट देख सकते हैं। वहीं Alexa Voice Remote के जरिए Alexa को वॉइस कमांड देकर या रिमोट के पहले से सेट किए गए बटन के जरिए कंटेंट आसानी से खोज सकते हैं। Fire TV Stick HD पहली बार Fire TV HD स्ट्रीमिंग डिवाइस पर क्लाउड गेमिंग की सुविधा भी प्रदान करता है। नए स्ट्रीमिंग स्टिक को कंपेटिबल ब्लूटूथ कंट्रोलर के साथ पेयर करके, ग्राहक Fire TV Stick HD पर Xbox ऐप के जरिए क्लाउड गेम सीधे एक्सेस और खेल सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Apple Event 2026 LIVE: iPhone 18 Pro, iPhone Ultra और नए Apple Watch लॉन्च, यहां देखें सभी अपडेट
HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज