itel ने भारत में A100 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसमें 90Hz डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिलता है।
Photo Credit: itel
itel A100 Pro की भारत में कीमत 8,999 रुपये है
itel ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन itel A100 Pro लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच का 90Hz HD+ डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी और Unisoc T7100 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक itel A100 Pro में MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन, UltraLink फीचर और Android 15 Go एडिशन मिलता है। स्मार्टफोन में DTS ऑडियो सपोर्ट और 8MP रियर कैमरा भी दिया गया है।
itel A100 Pro को भारत में 8,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह 3GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है, जबकि RAM को वर्चुअली 5GB तक बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन Comet Orange, Cloud White और Black कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा। कंपनी के मुताबिक ग्राहकों को 100 दिनों का फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी मिलेगा।
itel A100 Pro में 6.6 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में वाटर ड्रॉप स्टाइल नॉच डिजाइन मिलता है। कंपनी का कहना है कि इसमें DTS ऑडियो टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे बेहतर साउंड एक्सपीरियंस मिलेगा।
परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T7100 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन Android 15 Go एडिशन पर काम करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो itel A100 Pro के रियर में 8MP कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है। कंपनी का कहना है कि फोन में एडवांस इमेज प्रोसेसिंग फीचर्स भी दिए गए हैं।
स्मार्टफोन में 5000mAh बैटरी दी गई है, जिसके साथ 10W चार्जर मिलता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। कनेक्टिविटी और दूसरे फीचर्स की बात करें तो itel A100 Pro में IR ब्लास्टर और DTS स्पीकर मिलता है। कंपनी के मुताबिक IR ब्लास्टर की मदद से टीवी, एसी और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज को कंट्रोल किया जा सकता है।
फोन की सबसे खास बात इसकी मजबूती है। कंपनी का दावा है कि ये MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन से लैस है। इसके अलावा, फोन में Ultralink टेक्नोलॉजी है, जो कम नेटवर्क कवरेज एरिया में भी अच्छे नेटवर्क देने के लिए डिजाइन की गई है। itel A100 Pro की मोटाई 8.49 mm है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!