Motorola ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Moto G37 Power लॉन्च किया है।
Photo Credit: Motoarola
Moto G37 Power में 6.7 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है।
Motorola ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Moto G37 Power लॉन्च किया है। G37 Power में 30W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग के साथ 7000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर दिया गया है। धूल और पानी से बचाव के लिए यह फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है। आइए Moto G37 Power के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Moto G37 Power के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट Flipkart, मोटोरोला की आधिकारिक साइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर 25 मई से उपलब्ध होगा। यह फोन पैनटोन नॉटिकल ब्लू, पैनटोन इंपेनेट्रेबल और पैनटोन कैप्री कलर ऑप्शन में आता है।
Moto G37 Power में 6.7 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1604x720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स हाई ब्राइटनेस है। यह डिस्प्ले कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ आती है। वहीं सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 6nm प्रोसेसर के साथ आर्म माली-G57 MC2 GPU से लैस किया गया है। इस फोन में 4GB/8GB LPDDR4X RAM और 64GB/128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ा सकते हैं। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। कंपनी 1 ओएस अपडेट और 3 साल की सिक्योरिटी का वादा करती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो G37 Power के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2-इन-1 लाइट सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह फोन धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस है। वहीं MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन भी मिलता है। डाइमेंशन के मामले में G37 Power की लंबाई 166.23 मिमी, चौड़ाई 76.50 मिमी, मोटाई 8.89 मिमी और वजन 215 ग्राम है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 30W टर्बोचार्जिंग और 6W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए 3.5 मिमी ऑडियो जैक, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,590
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹41,061
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!