वीवो वी5 स्मार्टफोन भारत में 15 नवंबर को होगा लॉन्च

वीवो वी5 स्मार्टफोन भारत में 15 नवंबर को होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • वीवो वी5 स्मार्टफोन को 15 नवंबर को मुंबई में लॉन्च किया जाएगा
  • यह अप्रैल में लॉन्च किए गए वीवो वी3 स्मार्टफोन का अपग्रेडेड वेरिएंट है
  • वीवो वी5 पुराने फोन से हर विभाग में बेहतर होगा, ख़ासकर कैमरे के मामले में
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो भारत अपने नए स्मार्टफोन वीवो वी5 को लॉन्च करेगी। कंपनी ने इसके लिए इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। वीवो वी5 स्मार्टफोन को 15 नवंबर को मुंबई में लॉन्च किया जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह अप्रैल महीने में लॉन्च किए गए वीवो वी3 स्मार्टफोन का अपग्रेडेड वेरिएंट है। जानकारी मिली है कि वीवो वी5 पुराने फोन से हर विभाग में बेहतर होगा, ख़ासकर कैमरे के मामले में।

इनवाइट में लेंस की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है, जिससे साफ है कि कंपनी कैमरा डिपार्टमेंट में बड़ा सुधार करने वाली है। इसके अलावा इनवाइट में लिखा है, "स्मार्टफोन के इतिहास में एक और नायाब कोशिश के लिए तैयार हो जाइए। वीवो अपने नए वीवो वी5 के जरिए सेल्फी क्रांति को फिर से परिभाषित करेगी।" इससे यह साफ है कि वीवो वी5 को सेल्फी के दीवानों के लिए बनाया गया है।

दूसरी तरफ, फोनरडार ने एक रेंडर सार्वजनिक कर दिया है जिससे स्मार्टफोन के डिज़ाइन के साथ सारे स्पेसिफिकेशन का पता चलता है। अगर तस्वीर को सही माना जाए तो वीवो वी5 स्मार्टफोन में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा जो सॉफ्टलाइट एलईडी फ्लैश सपोर्ट से लैस है। इस स्मार्टफोन में 5.2 इंच के फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले होने का खुलासा हुआ है। अन्य जानकारियों में 4 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं। वीवो वी5 स्मार्टफोन को गोल्ड और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
 
Vivo_V5

पुराने वीवो फोन की तरह यह हैंडसेट भी हाईफाई ऑडियो आउटपुट देगा। वीवो वी5 की कीमत 20,000 से 25,000 रुपये के बीच रहने के कयास लगाए जा रहे हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »