• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Vivo S50t Vitality Edition, जानें प्राइस, फीचर्स

50 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Vivo S50t Vitality Edition, जानें प्राइस, फीचर्स

डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच (1,260 x 2,750 पिक्सल्स) AMOLED स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 459 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 2,000 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है

50 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Vivo S50t Vitality Edition, जानें प्राइस, फीचर्स

Photo Credit: Vivo

इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया गया है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 3 दिया गया है
  • Vivo S50t Vitality Edition में 6,500 mAh की बैटरी है
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
विज्ञापन

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शमिल Vivo ने नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। Vivo S50t Vitality Edition में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 3 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6,500 mAh की बैटरी है। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Vivo S50t Vitality Edition में 6.59 इंच (1,260 x 2,750 पिक्सल्स) AMOLED स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन की 6,500 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर है। 

Vivo S50t Vitality Edition का प्राइस

चीन में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 3,299 (लगभग 46,700 रुपये), 12 GB + 512 GB का CNY 3,699 (लगभग 52,400 रुपये) और 16 GB + 512 GB वाले वेरिएंट का CNY 3,999 (लगभग 56,600 रुपये) का है। इस स्मार्टफोन को व्हाइट, पर्पल, ब्लू और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Vivo S50t Vitality Edition के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच (1,260 x 2,750 पिक्सल्स) AMOLED स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 459 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 2,000 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 3 और Adreno 735 GPU है। Vivo S50t Vitality Edition की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में f/1.88 अपार्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाजइेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.65 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, NFC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। Vivo S50t Vitality Edition में 6,500 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन का साइज 157.52 x 74.33 mm और भार लगभग 197 ग्राम का है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »