Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन

आगामी स्मार्टफोन को पांच कलर्स - व्हाइट, पिंक, ब्लू, रेड और ब्लैक में उपलब्ध कराया जा सकता है। चीन में Xiaomi 17 को व्हाइट, ब्लू, पिंक और ब्लैक कलर्स में पेश किया गया था

Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन

भारत में मार्च में Xiaomi 17 को लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • Xiaomi 18 में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच 2K डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • Xiaomi 18 में 7,200 mAh की बैटरी मिल सकती है
विज्ञापन

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Xiaomi की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi 18 सीरीज के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। पिछले वर्ष सितंबर में Xiaomi 17 सीरीज को पेश किया गया था। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि Xiaomi 18 को पांच कलर्स - व्हाइट, पिंक, ब्लू, रेड और ब्लैक में उपलब्ध कराया जाएगा। चीन में Xiaomi 17 को व्हाइट, ब्लू, पिंक और ब्लैक कलर्स में पेश किया गया था। भारत में यह स्मार्टफोन आइस ब्लू, वेंचर ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध है। 

Xiaomi 18 में 6.4 इंच 2K डिस्प्ले राउंडेड कॉर्नर्स और नैरो बेजेल्स के साथ हो सकता है। आगामी स्मार्टफोन में Xiaomi 17 के समान स्क्वेयर कैमरा सिस्टम दिया जा सकता है। Xiaomi 18 में बैटरी के लिहाज से अपग्रेड हो सकता है। हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि इस स्मार्टफोन के इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप की 7,200 mAh की बैटरी के साथ टेस्टिंग की जा रही है। Xiaomi 17 में 7,000 mAh की बैटरी दी गई है। आगामी स्मार्टफोन के प्रोटोटाइप की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। 

आगामी स्मार्टफोन सीरीज के Pro मॉडल्स में 200 मेगापिक्सल के डुअल रियर कैमरा हो सकते हैं। Xiaomi 18 Pro में 7,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में अपग्रेडेड डुअल स्पीकर सेटअप दिया जा सकता है। Xiaomi 18 Pro में 2K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन में नया प्राइवेसी फीचर भी दिया जा सकता है। यह फीचर Samsung Galaxy S26 Ultra में है। Xiaomi 18 Pro में Qualcomm की आगामी Snapdragon 8 Gen 6 सीरीज का चिपसेट हो सकता है। इस स्मार्टफोन में फ्लैट डिस्प्ले थिन बेजेल्स के साथ दिया जा सकता है। पिछले वर्ष सितंबर में चीन में पेश किए गए Xiaomi 17 Pro में 6.3-इंच का डिस्प्ले 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन की विशेषता बैक पैनल पर दिया गया M10 सेकेंडरी डिस्प्ले है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »