Vivo S50 Pro Mini में 6.3 इंच फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है। यह डिस्प्ले साइज हाल ही में लॉन्च किए गए Apple के iPhone Air के समान है
यह एक सांकेतिक इमेज है
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जाएगा। इसमें Vivo S50 और S50 Pro Mini शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। Vivo S50 Pro Mini में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। Qualcomm ने इस चिपसेट की घोषणा नहीं की है। इसे जल्द OnePlus Ace 6T में लाया जा सकता है।
टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Vivo S50 Pro Mini में 6.3 इंच फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है। यह डिस्प्ले साइज हाल ही में लॉन्च किए गए Apple के iPhone Air के समान है। हालांकि, इस स्मार्टफोन में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी मिल सकती है। Vivo S50 Pro Mini में 6,500 mAh की बैटरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन में iPhone Air के जैसा हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल भी दिया जा सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX9 सीरीज का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा हो सकता है।
Vivo S50 Pro और Vivo S50 Pro Mini में मेटल का फ्रेम दिया जा सकता है। इस सीरीज के बेस मॉडल में 6.59 इंच OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। हाल ही में Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर, Han Boxiao ने बताया था कि आगामी स्मार्टफोन सीरीज में फ्लैगशिप ग्रेड का परफॉर्मेंस मिलेगा।
इन स्मार्टफोन्स में 9600 Mbps RAM होगा। इस सीरीज में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, यह केवल Vivo S50 Pro Mini में दिया जा सकता है। इस सीरीज के बेस मॉडल में भी Snapdragon 8 सीरीज का चिपसेट हो सकता है। Vivo S50 Pro Mini में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। इसके फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन को Vivo X300 FE के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। इस वर्ष की शुरुआत में पेश किए गए Vivo S30 Pro Mini को इंटरनेशनल मार्केट में Vivo X200 FE के तौर पर लॉन्च किया गया था।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत