Vivo S18 सीरीज में मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा, कर्व्ड स्क्रीन

यह इस वर्ष मई में लॉन्च की गई Vivo S17 सीरीज की जगह लेगी। इसमें Vivo S18 और S18 Pro शामिल हो सकते हैं

Vivo S18 सीरीज में मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा, कर्व्ड स्क्रीन

इनमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX920 सेंसर हो सकता है

ख़ास बातें
  • ये स्मार्टफोन Porcelain और Jade कलर्स में दिख रहे हैं
  • इन स्मार्टफोन्स में Aura लाइटिंग के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है
  • Vivo S18 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 3 SoC हो सकता है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo की S18 सीरीज को जल्द लॉन्च किया जाएगा। यह इस वर्ष मई में लॉन्च की गई Vivo S17 सीरीज की जगह लेगी। इसमें Vivo S18 और S18 Pro शामिल हो सकते हैं। कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स का एक टीजर दिया है जिससे इनके डिजाइन का संकेत मिल रहा है। 

कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट, Ouyang Weifeng ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर यह टीजर पोस्ट किया जिसमें ये स्मार्टफोन Porcelain और Jade कलर्स में दिख रहे हैं। इसमें कैमरा मॉड्यूल के निकट Aura लाइटिंग के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। इसके साथ ही एक LED फ्लैश भी दिख रहा है। हालांकि, Vivo ने इन स्मार्टफोन्स के लॉन्च की तिथि का खुलासा नहीं किया है। कुछ लीक में बताया गया था कि Vivo S18 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 3 SoC और S18 Pro में MediaTek Dimensity 9200+ SoC दिया जा सकता है। इनमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX920 सेंसर हो सकता है। 

इन दोनों स्मार्टफोन्स में 5,000 mAh की बैटरी हो सकती है जो 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इससे पहले Vivo ने बताया था कि S18 सीरीज को उसके ब्लू हार्ट AI असिस्टेंट के साथ जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने X100 और X100 Pro को लॉन्च किया था। इन स्मार्टफोन्स में नया MediaTek Dimensity 9300 चिपसेट दिया गया है। इस सीरीज में कंपनी Vivo X100 Pro+ को जोड़ सकती है। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। 

टिप्सटर Digital Chat Station ने चाइनीज मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में दावा किया था कि कंपनी जल्द ही X100 Pro+ को लॉन्च कर सकती है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया जा सकता है। पिछले वर्ष Vivo X90, X90 Pro और X90 Pro+ को लॉन्च किया गया था। इससे पहले कुछ लीक में कहा गया था कि Vivo X100 Pro+ में 6.78 इंच का डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसमें 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा, 50 मेगापिक्सल का Sony IMX989 सेंसर और 50 मेगापिक्सल का Sony IMX758 पोट्रेट सेंसर दिया जा सकता है। Vivo की फ्लैगशिप X100 सीरीज के बेस मॉडल X100 के लिए भारी डिमांड है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 8200
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2800x1260 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्लस
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-अल्ट्रापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2800x1260 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »