Vivo की S18 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी, AI असिस्टेंट भी मिलेगा

यह इस वर्ष मई में चीन में पेश की गई कंपनी की S17 सीरीज की जगह लेगी। इसमें Vivo का ब्लू हार्ट AI असिस्टेंट दिया जाएगा

Vivo की S18 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी, AI असिस्टेंट भी मिलेगा

इन स्मार्टफोन्स में AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है

ख़ास बातें
  • यह इस वर्ष मई में चीन में पेश की गई कंपनी की S17 सीरीज की जगह लेगी
  • S18 Pro में MediaTek Dimensity 9200+ हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX920 सेंसर दिया जा सकता है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Vivo की S18 सीरीज जल्द लॉन्च की जा सकती है। यह इस वर्ष मई में चीन में पेश की गई कंपनी की S17 सीरीज की जगह लेगी। इसमें Vivo का ब्लू हार्ट AI असिस्टेंट दिया जाएगा। इस सीरीज में शामिल स्मार्टफोन्स के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

Vivo ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि S18 सीरीज को उसके ब्लू हार्ट AI असिस्टेंट के साथ जल्द लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की ओर से शेयर किए गए पोस्टर में S18 की साइड का हिस्सा दिख रहा है। एक टिप्स्टर ने Weibo पर बताया है कि इस सीरीज के स्मार्टफोन्स में 5,000 mAh की बैटरी होगी। इसके बेस मॉडल में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 3 SoC दिया जाएगा। इस सीरीज के S18 Pro में MediaTek Dimensity 9200+ हो सकता है। इसके अलावा इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX920 सेंसर दिया जा सकता है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। 

इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने Vivo X100 और X100 Pro को लॉन्च किया था। इन स्मार्टफोन्स में नया MediaTek Dimensity 9300 चिपसेट दिया गया है। इस सीरीज में कंपनी Vivo X100 Pro+ को जोड़ सकती है। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। 

टिप्सटर Digital Chat Station ने चाइनीज मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में दावा किया था कि कंपनी जल्द ही X100 Pro+ को लॉन्च कर सकती है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 SoC हो सकता है। पिछले वर्ष कंपनी ने X90 सीरीज में Vivo X90, X90 Pro और X90 Pro+ को लॉन्च किया था। इससे पहले कुछ लीक में कहा गया था कि Vivo X100 Pro+ में 6.78 इंच का डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसमें 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा, 50 मेगापिक्सल का Sony IMX989 सेंसर और 50 मेगापिक्सल का Sony IMX758 पोट्रेट सेंसर दिया जा सकता है। Vivo की फ्लैगशिप X100 सीरीज के बेस मॉडल X100 के लिए भारी डिमांड है। चीन में इसके लॉन्च से पहले ही 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बुकिंग हुई थी। कंपनी के लिए यह पहली बार है कि जब उसे इस सीरीज के किसी स्मार्टफोन के लिए इतनी बड़ी संख्या में प्री-ऑर्डर मिले हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  4. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  6. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  7. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  8. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  9. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  10. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »