• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo की V60 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुआ प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Vivo की V60 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुआ प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इसमें 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,300 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकता है

Vivo की V60 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुआ प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन को गोल्ड, ब्लू और ग्रे कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले हो सकता है
  • इसमें Zeiss ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिल सकती है
  • इस स्मार्टफोन को गोल्ड, ब्लू और ग्रे कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है
विज्ञापन
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo का V60 जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। Vivo V60 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह इस वर्ष फरवरी में पेश किए गए Vivo V50 की जगह ले सकता है। 

SmartPrix की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी के V60 को 12 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। भारत में इस स्मार्टफोन का प्राइस 37,000 रुपये से 40,000 रुपये के बीच रखा जा  सकता है। इसे गोल्ड, ब्लू और ग्रे कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में Zeiss ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिल सकती है। 

Vivo V60 के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

इसमें 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,300 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकता है। इसमें स्टीरियो स्पीकर्स दिए जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। इसमें Zeiss ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। Vivo V60 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। 

हाल ही में टिप्सटर Abhishek Yadav (@yabhishekhd) ने बताया था कि Vivo V60 को भारत में अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS के साथ देश में पहला स्मार्टफोन हो सकता है। Vivo के स्मार्टफोन्स के इंटरनेशनल वर्जन में FuntouchOS का इस्तेमाल किया जाता रहा है। OriginOS केवल चीन में यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 4 हो सकता है। इस स्मार्टफोन को TUV वेबसाइट पर मॉडल नंबर V2511 के साथ लिस्ट किया गया है। इससे V60 में 90 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट होने का संकेत मिला है। इस स्मार्टफोन के बाकी स्पेसिफिकेशंस मई में चीन में पेश किए गए  Vivo S30 के समान हो सकते हैं। Vivo S30 को 12 GB के RAM + 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट के अलावा 12 GB + 512 GB और 16 GB + 512 GB के वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  3. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  5. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  7. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  8. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  10. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »