Vivo ने लॉन्च किया G3 5G, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच LCD डिस्प्ले 720 x 1,600 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन और 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 अगस्त 2025 21:49 IST
ख़ास बातें
  • यह कंपनी की G सीरीज का हिस्सा है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है
  • यह Android 15 पर बेस्ड Vivo के OriginOS 15 पर चलता है

इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी दी गई है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo ने Vivo G3 5G को पेश किया है। यह कंपनी की G सीरीज का हिस्सा है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Vivo G2 5G की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी दी गई है। यह Android 15 पर बेस्ड Vivo के OriginOS 15 पर चलता है। 

Vivo G3 5G को चीन में पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 1,499 (लगभग 18,270 रुपये) और 8 GB + 256 GB वेरिएंट का CNY 1,999 (लगभग 24,350 रुपये) का है। इसे सिंगल कलर Diamond Black में उपलब्ध कराया गया है। कंपनी ने इसके भारत सहित अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी है। भारत में इस वर्ष की दूसरी तिमाही में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 7.3 प्रतिशत बढ़ी हैं। इस मार्केट में Vivo ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। 

Vivo G3 5G के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच LCD डिस्प्ले 720 x 1,600 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन और 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह Android 15 पर बेस्ड Vivo के OriginOS 15 पर चलता है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, WiFi, Bluetooth, GPS, 3.5 mm ऑडियो जैक और USB 2.0 पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Vivo G3 5G का साइज 167.3 x 76.95 x 8.19 mm और भार लगभग 204 ग्राम का है। इस स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी 44 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हाल ही में Vivo ने भारत में T4R 5G को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर 4 nm MediaTek Dimensity 7400 दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है। कंपनी का दावा है कि यह सबसे स्लिम क्वाड‑कर्व्ड डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिेंट सेंसर दिया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. आपका पुराना स्मार्टफोन बन जाएगा होम सिक्योरिटी कैमरा, बस अपनाएं ये तरकीब
  2. Redmi Turbo 5 Launched in India: गेमर्स के लिए 7540mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम वाला मिड-रेंज फोन
  3. CBSE Class 10 Second Board Result का इंतजार खत्म: ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपनी मार्कशीट
  4. LYNE Startup 87 पावर बैंक लॉन्च, 10 हजार mAh की दमदार बैटरी, मिनटों में चार्ज होंगे मोबाइल फोन
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कॉरपोरेट इनवेस्टर्स से सपोर्ट, बिटकॉइन का प्राइस 66,000 डॉलर से ज्यादा
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो मार्केट को मिला कॉरपोरेट इनवेस्टर्स से सपोर्ट, बिटकॉइन का प्राइस 66,000 डॉलर से ज्यादा
  2. LYNE Startup 87 पावर बैंक लॉन्च, 10 हजार mAh की दमदार बैटरी, मिनटों में चार्ज होंगे मोबाइल फोन
  3. यूथ कर रहे डोपामाइन साइट से खरीदारी, जितनी मर्जी करो शॉपिंग, नहीं आएगा कोई भी खर्च
  4. Telegram Blocked in India: NEET Exam को लेकर सरकार का एक्शन! Message Editing फीचर भी बंद
  5. 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Tecno Spark 50 Pro पेश, Helio G100 Ultimate के साथ गजब हैं फीचर्स
  6. Samsung Galaxy Book6 Edge लैपटॉप स्नैपड्रैगन X2 एलीट के साथ लॉन्च, जानें खासियतें
  7. Sharp AQUOS R11 लॉन्च: कैमरे में लगी हैं 8 खास लाइट्स, अच्छी नींद लेने में करेंगी मदद
  8. Redmi Turbo 5 Launched in India: गेमर्स के लिए 7540mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम वाला मिड-रेंज फोन
  9. मार्कशीट के लिए स्कूल जाने की जरूरत नहीं! सिर्फ 2 मिनट में ऑनलाइन करें डाउनलोड
  10. आपका पुराना स्मार्टफोन बन जाएगा होम सिक्योरिटी कैमरा, बस अपनाएं ये तरकीब
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.