Vivo V70 FE 5G को डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका आया है।
Photo Credit: Vivo
Vivo V70 FE 5G को कंपनी ने अप्रैल में लॉन्च किया था।
Vivo V70 FE 5G को कंपनी ने अप्रैल में लॉन्च किया था। यह फोन लॉन्च के समय से ही सुर्खियों में रहा है। इसमें कई धांसू फीचर्स कंपनी ने दिए हैं। Vivo V70 FE 5G को डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका आया है। फोन MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिप से लैस किया गया है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। आइए जानते हैं फोन पर मिल रहे धांसू डिस्काउंट ऑफर के बारे में विस्तार से।
Vivo V70 FE 5G को भारी छूट के साथ खरीदने का मौका है। फोन का एमआरपी यूं तो 53,999 रुपये है लेकिन विजय सेल्स पर फोन 38,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। कंपनी ने एमआरपी से 28 प्रतिशत की छूट दी है। लेकिन यहां पर एक और बेनिफिट भी दिया गया है। Vivo V70 FE 5G को अगर SBI बैंक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से EMI ट्रांजैक्शन पर खरीदते हैं तो फोन पर लगभग 4 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए आप ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं।
Vivo V70 FE में 6.83 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। यह फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर से लैस किया गया है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 के साथ आता है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
V70 FE के रियर में f/1.88 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का आई ऑटो फोकस फ्रंट कैमरा है। यह फोन IP68 + IP69 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन