• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • एक Powerbank में 3 काम! Stuffcool Omni Pro एक साथ चार्ज करेगा फोन, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स

एक Powerbank में 3 काम! Stuffcool Omni Pro एक साथ चार्ज करेगा फोन, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स

Stuffcool Omni Pro की सबसे खास खूबियों में से एक इसका इंटीग्रेटेड स्लाइडेबल Apple Watch चार्जिंग मॉड्यूल है। जरूरत पड़ने पर यह मॉड्यूल बाहर स्लाइड हो जाता है, जबकि इस्तेमाल न होने पर पावरबैंक के अंदर ही छिपा रहता है।

एक Powerbank में 3 काम! Stuffcool Omni Pro एक साथ चार्ज करेगा फोन, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स

Photo Credit: Stuffcool

ख़ास बातें
  • 25W Qi2.2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग के साथ आया Stuffcool Omni Pro
  • 35W USB-C PD और Apple Watch चार्जर
  • बिल्ट-इन किकस्टैंड और डिजिटल बैटरी डिस्प्ले
विज्ञापन

Stuffcool ने भारत में अपना नया Omni Pro पावरबैंक लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह उसका अब तक का सबसे एडवांस MagSafe-कंपैटिबल पावरबैंक है। इसमें Qi2.2-सर्टिफाइड 25W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग, 35W USB-C पावर डिलीवरी और स्लाइड-आउट Apple Watch चार्जर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा पावरबैंक में बिल्ट-इन किकस्टैंड, डिजिटल बैटरी डिस्प्ले और Samsung Super Fast Charging का भी सपोर्ट मिलता है।

Stuffcool Omni Pro को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon India के जरिए खरीदा जा सकता है। यह पावरबैंक भारत में Made in India है और BIS Certified भी है। इसकी कीमत 4,999 रुपये रखी गई है। हालांकि, खबर लिखते समय तक डिवाइस Amazon पर 4,750 रुपये में लिस्टेड था और चुनिंदा बैंक के कार्ड पर कुछ एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी हासिल किया जा सकता था।

Omni Pro में Qi2.2-certified 25W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग दी गई है। कंपनी के अनुसार, यह कंपैटिबल iPhone को वायरलेस तरीके से लगभग 30 मिनट में 50% तक चार्ज कर सकती है। इसके साथ ही इसमें 35W USB-C पावर डिलीवरी भी मिलती है, जिससे केबल के जरिए भी iPhone को करीब 30 मिनट में 50% तक चार्ज किया जा सकता है। यह पावरबैंक Samsung Super Fast Charging को भी सपोर्ट करता है।

इस पावरबैंक की सबसे खास खूबियों में से एक इसका इंटीग्रेटेड स्लाइडेबल Apple Watch चार्जिंग मॉड्यूल है। जरूरत पड़ने पर यह मॉड्यूल बाहर स्लाइड हो जाता है, जबकि इस्तेमाल न होने पर पावरबैंक के अंदर ही छिपा रहता है। इसकी मदद से यूजर एक साथ iPhone और Apple Watch दोनों को चार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा AirPods Pro के लिए भी वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

Omni Pro में बिल्ट-इन किकस्टैंड मिलता है, जिससे फोन को पोर्ट्रेट और लैंडस्केप दोनों मोड में रखा जा सकता है। यह वीडियो कॉल, कंटेंट स्ट्रीमिंग, StandBy मोड और अन्य यूसेज के दौरान काम आता है। वहीं, सामने दिया गया डिजिटल डिस्प्ले बची हुई बैटरी का प्रतिशत रियल टाइम में दिखाता है। कंपनी के अनुसार, Omni Pro का साइज 11.1 × 7.1 × 2.06cm है और इसका वजन लगभग 214 ग्राम है। इसे आसानी से जेब, बैग या ट्रैवल बैगेज में रखा जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »